चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए फेशियल क्रीम में मिलाएं ये 3 फल

3 चीज़ोंजिन्हें आप अपने फेशियल में मिला सकती हैं और पा सकती हैं सुंदर-निखरी त्वचा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 5, 2018 2:07 PM IST

नैचुरल चीजों से सुंदरता निखारना हर लड़की की पहली पसंद होता है क्योंकि ये सेफ होने के साथ-साथ आपकी स्किन को नैचुरली बेहतर बनाती हैं। लेकिन जहां ब्यूटी इंडस्ट्री में टी-ट्री ऑयल और जोजोबा ऑयल जैसे कमर्शिअल शब्दों की भरमान है वहीं बहुत-सी लड़कियों को पता नहीं चल पाता कि उनके आसपास मौजूद कौन-सी नैचुरल चीज़ें उनकी सुंदरता बढ़ा सकती हैं। यहां हम लिख रहे हैं 3 चीज़ों के बारे में जिन्हें आप अपने फेशियल में मिला सकती हैं और पा सकती हैं सुंदर-निखरी त्वचा।

  1. कोको- कोको पावडर या फल की खुश्बू बेमिसाल होती है और स्वाद भी। लेकिन साथ ही यह आपकी त्वचा की रौनक बढ़ाने का काम भी करता है। सूरज की अल्ट्रा-वॉयलेट किरणें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। जब ये किरणें आपकी त्वचा से टकराती हैं तो फ्री रैडिकल्स का निर्माण होता है, जो आपकी त्वचा को समय से पहले ही पुरानी दिखाती हैं। लेकिन इसका इलाज है कोको। कोको में एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। यह नुकसानदायक फ्री रैडिकल्स को प्रभावहीन करता है और आपकी त्वचा को नुकसान से बचाता है।
  2. मलबेरी- यह रूखी-सुखी, दाग-धब्बेवाली और निस्तेज त्वचा को बेहतर बनाने का काम करती है। इसी तरह यह सेंसटिव स्किन वाले महिला और पुरुष के इस्तेमाल के लिए भी अच्छी है। पोरों को खोलने, त्वचा को नमी पहुंचाने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने और दार-धब्बे दूर करनेवाली मलबेरी या शहतूत को अगर आप जूस या फ्रूल सलाद के साथ भी खा सकते हैं।
  3. संतरा- एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरपूर विटामिन सी त्वचा की रंगत को कम करते हैं। विटामिन सी वाले फल-सब्ज़ियां खाने या फेशियल में इसकी मौजूदगी से आपको विटामिन सी के फायदे मिल सकते हैं। विटामिन सी अल्ट्रावायलेट किरणों की वजह से हुए नुकसान को ठीक करने, धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने का काम करती है। आप विटामिन-सी वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट भी खरीद सकती हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source