Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपको शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति मिला हो जो अपने बालों और त्वचा से पूरी तरह से संतुष्ट हो। हममें से अधिकतर इनकी उचित देखभाल न करने और कठोर केमिकल उत्पादों और ट्रीटमेंट्स के साथ उनका नुकसान ही करते हैं। क्या आप भी खुद को आईने में देखते समय यह सोचते हैं कि काश आपने अपनी मां की बात सुनी होती और रोज़ अपने बालों में तेल लगाया होता, अच्छा खाना खाया होता, तो आज आपका चेहरा मुंहासों दाग-धब्बों से भरा नहीं होता? वैसे यह कहानी केवल आप अकेले की ही नहीं है। आप जैसे बहुत से लोग और यहां तक कि एक्सपर्ट्स ने भी त्वचा और बालों से जुड़ी बहुत सी ग़लतियां की हैं। जिनके बारे में बता रहे हैं वे खुद-
"मुझे लगता है कि काश मैंने नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया होता। काश मैंने अलग-अलग तरह के शैंपू लगाने की बजाय अपनी मां की तरह जवाकुसुम या हिबिस्कुस (hibiscus) और अरीठा लगाया होता।", यह कहना है डॉ. जयश्री शरद का।
“मुझे बार-बार अपने बालों की स्ट्रेटनिंग नहीं करनी चाहिए थी। काश मैंने अपनी मां की बात मानकर रोज़ अपने बालों में नारियल का तेल लगाया होता। अगर मैं ये ग़लतियां नहीं करती, तो आज मेरे बाल और स्किन बेहतर होते!- डॉ. रश्मि शेट्टी
"मैंने हमेशा मेरी त्वचा की क्लीजिंग और टोनिंग को नजरअंदाज किया। मैं अक्सर मेरी त्वचा की साधारण देखभाल भी नहीं करती। लेकिन मेरी त्वचा को बेहतर देखभाल की ज़रूरत थी!"- डॉ. शेफाली त्रासी नेरूरकर, कंसल्टेंट डर्मटालजिस्ट, डॉ. त्रासीज़ क्लिनिक एंड ला पाइल।
"जब मैं छोटा था तब मेरे दादा-दादी और नाना-नानी मुझे स्वस्थ भोजन खाने और घरेलू नुस्खे बताया करते थे। लेकिन मैंने वह नहीं किया। मैं इतना तो कर ही सकता था।"- डॉ. अमित भसीन, मैनेजिंग डायरेक्टर और त्वचा विशेषज्ञ, प्रीवे स्किन एंड वेलनेस क्लिनिक, गुड़गांव।
"अब मुझे समझ आ चुका है कि नियमित तेल मालिश से आपके बालों में कितना अंतर आता है। मालिश से आपके बालों का टेक्स्चर बदल जाता है। मेरी मां मुझे नियमित रूप से बालों की तेल मालिश करने के लिए कहा करती थी लेकिन मैं हमेशा उनकी बात को नज़रअंदाज करती रही।" -अनिशा फर्नांडीस टवेरस, सीनियर स्टाइलिस्ट एंड मेकअप आर्टिस्ट, नलिनी एंड यास्मीन सैलून।
"टीनएज में मुझे पर्पल, पिंक जैसे चटक हेयर कलर और अलग-अलग तरह के स्टाइल्स बहुत आकर्षित करते थे, लेकिन वास्तव में मुझे कभी ऐसी इच्छा नहीं हुई कि मैं किसी सैलून में जाकर मेरे बालों को एक अप्राकृतिक रंग में रंगवाऊं! इसके अलावा, मुझे अब नियमित, प्रोफेशनल क्लीन अप की अहमियत भी समझ चुकी हूं। मेरा मानना है कि मैं उन छुट्टी वाले दिनों में थोड़ा कम आलस करके कम से कम महीने में एक बार क्लीनअप कराना चाहिए था।"- शीतल डोडानी, मार्केटिंग हेड प्रमुख, ज़ूटी ब्यूटी एप्लिकेशन
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock