
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 11, 2023 6:22 PM IST
Uneven skin tone : गर्मियों में स्किन को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि चिलचिलाती धूप, धूल गंदगी और ह्यूमिडिटी के कारण स्किन पर कई तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। अगर आप गर्मियों में अपनी स्किन की देखभाल नहीं करते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
खासतौर पर अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इस समर सीजन में आपकी स्किन की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने की जरूरत है। आइए लेख में जानते हैं गर्मियों में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?
हर स्किन टाइप के लोगों को अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर अप्लाईकरना जरूरी है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो कोशिश करें कि हैवी मॉइश्चराइजर का प्रयोग न करें। इसके बजाय आप अपनी स्किन पर लाइट जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
अब आप सोच रही होंगी कि ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइज का इस्तेमाल क्यों करना? तो आपको बता दें कि मॉइश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करती है, जिससे सीबम प्रोडक्शन नियंत्रित रहता है और एक्ने ब्रेकआउट जैसी समस्याएं भी कंट्रोल में रहती हैं।
रोजाना सुबह चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। सूरज से निकलने वाले हानिकारक यूवी रे स्किन को बुरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। इसके साथ ही यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो ऑयल फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें और ऑइली स्किन के लिए बेस्ट एसपीएफ सनस्क्रीन चुनें।
यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो सप्ताह में सिर्फ एक बार ही स्किन को एक्सफोलिएट करें। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के अनुसार स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए केमिकल युक्त स्क्रब का इस्तेमाल करने की जगह माइल्ड या घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करना सही रहता है।
वहीं, ऑयली स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है। हालांकि, स्किन एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो यह पोर्स में जमा हो जाते हैं और पोर्स को बंद कर देते हैं। इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
ऑयली स्किन वालों को घर से बाहर निकलने से पहले अपने पर्स में ब्लोटिंग पेपर को रखने की जरूरत होती है। ताकि आपको जब भी चिपचिपी स्किन लगे, तो तुरंत ब्लोटिंग पेपर से आप एक्स्ट्रा ऑयल को हटा सकें।
स्किन से ऑयल हटाने के लिए ब्लोटिंग पेपर को स्किन पर करीब 4-5 सेकंड तक रखें और हल्के हाथों से दबाएं। ऐसा करने से स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल बाहर हो सकता है। साथ ही स्किन काफी सॉफ्ट नजर आएगी।
ऑयली स्किन की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए चंदन, मुल्तानी मिट्टी जैसे फेस मास्क काफी ज्यादा असरदार होते हैं। साथ ही इस तरह के फेस मास्क से स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल बाहर हो जाते हैं। वहीं, इस तरह का फेस मास्क स्किन से इंप्योरिटीज को भी रिमूव करता है और त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है।
अनइवन टोन की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्याद भद्दा नजर आ रहा है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क