Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for hair care in winter : सर्दियों के मौसम में बालों को हेल्दी एंड सिल्की-शाइनी बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। दरअसल, सर्दहवाएं, प्रदूषण, तनाव, खराब खान-पान और केमिकल वाले शैम्पू बालों को डैमेज कर देते हैं। इसके अलावा, यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं और अच्छी डाइट नहीं लेते हैं, तो इससे बॉडी डिटॉक्स नहीं हो पाती, जिसका असर आपके बालों पर भी पड़ता है। खासकर सर्दियों में जब आपकी स्कैल्प ड्राई होने लगती है, तो रूसी के साथ-साथ बाल रफ और बेजान दिखने लगते हैं। ये सारी समस्याएं फिर बालों के झड़ने का कारण बनती हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको अपने बालों को हेल्दी एंड शाइनी बना सकते हैं।
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आप अपने बालों को ऑयलिंग की मदद से सुंदर और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल और कड़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नारियल का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर आपके बालों में रूसी हो गई है या फिर वे ड्राई व बेजान दिख रहे हैं, तो सबसे पहले 3-4 चम्मच नारियल तेल तेल और इसमें 9-10 करी पत्ते डालें और हल्का गर्म कर लें। अब इस तेल से अपने स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें। इस तेल को न सिर्फ की जड़ों में बल्कि बालों के सिरों तक लगाएं। रात भर तेल लगा रहने के बाद सुबह को माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। आप पहले ही इस्तेमाल से फर्क महसूस करेंगे।
एलोवेरा बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प के बैक्टीरिया को तो खत्म करते ही हैं, साथ ही बालों को जड़ों से पोषण देते हैं। जिन लोगों को बालों के टूटने, कमजोर होने और रफ होने की समस्या है, उनके लिए एलोवेरा जेल मास्क बेहद फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा की पत्ती से एलोवेरा जेल निकाल लें। इसमें आप मेथी दाने का पाउडर भी डाल सकते हैं। यह भी बालों के लिए बहुत अच्छी होती है। अब इस मिश्रण को तैयार करने के बाद बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। एक घंटे बाद सिर को धो लें और देखेंगे कि न सिर्फ बालों की डैंड्रफ खत्म हुई है, बल्कि बाल हेल्दी, सिल्की और शाइनी भी बन गए हैं।
अगर आप बालों के लिए एक अच्छा हेयर ऑयल तलाश कर रहे हैं, तो ऑलिव ऑयल बेहतर होता है। दरअसल, इस तेल में बायोटिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह डैमेज बालों को तो रिपेयर करता ही है, साथ ही सूखे बालों को मुलायम बनाने का काम भी करता है। इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है। इसे आप बालों में ऑयलिंग के तेल पर इस्तेमाल कर सकते हैं। रात भर बालों में लगे रहने या फिर 2 घंटे लगे रहने के बाद बाल धो लें। 2-3 हफ्तों में ही आपको असर देखने को मिलेगा।