
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : December 21, 2023 8:31 AM IST
Diet for White Hair : आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण और खानपान की वजह से लोगों को कम उम्र में ही कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इन परेशानियों में बालों का सफेद होना भी शामिल है। बालों के सफेद होने के पीछे की वजह प्रदूषण, खानपान में कमी और कई अन्य वजहें जैसे- हार्मोन का असंतुलित होना, स्ट्रेस इत्यादि हो सकता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल कम उम्र में सफेद न हो, तो इसके लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। आज हम आपको एक ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बाल काले हो सकते हैं। आइए जानते हैं कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को रोकने के क्या उपाय हैं?
सफेद बालों को काला करने के लिए डाइट का अहम योगदान होता है। डाइट के माध्यम से आपके बाल अंदर से काले होते हैं। इन डाइट में कई तरह के बीज शामिल हैं। कद्दू, अलसी, सूरजमुखी जैसे बीजों को नियमित रूप से मिक्स करके खाने से आपके सफेद होते बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।
दरअसल, इस तरह के बीजों में सेलेनियम, तांबा, जिंक, आयरन और कैल्शियम होता है, जो आपके बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। इससे आपके बालों की परेशानियां काफी हद तक कम होती हैं। ये बीज आपके सफेद होते बालों को रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। अगर आप घने, सॉफ्ट और काले बाल चाहते हैं, तो इन बीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
इन बीजों को आप कई तरह के प्रयोग में ला सकते हैं, जैसे- चटनी, सलाद, स्मूदीज इत्यादि। इसके साथ ही रोटी बनाते समय आटे में गूंथने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
अलसी के बीज : बालों का काला करने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें। इसे आप रोजाना रोस्ट करके 1 चम्मच खाएं।
सूरजमुखी के बीज : सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करें। इसे आप बिना रोस्ट किए या फिर स्मूदीज के साथ ले सकते हैं।
चिया सीड्स : बालों की परेशानी को कम करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करें। ये स्मूदीज, दही, लस्सी, ड्रिंक के साथ लिया जा सकता है।
सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको बीजों के किसी भी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।