रोजाना इस तरह खाएं अलसी, चंद दिनों में स्किन पर आएगा निखार

अलसी शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हमारी स्किन को भी (Skin Benefits of Flaxseeds) चमकदार बनाती है। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलसी के बीजों से चमकदार और ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकते हैं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 3, 2020 10:16 AM IST

Skin Benefits of Flaxseeds : अलसी के बीज हमारे संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही उपयोगी और फायदेमंद होता है। दिल को दुरुस्त रखना हो या फिर अपने बालों को घना और मजबूत बनाना है, सिर्फ एक दो नहीं, बल्कि इसके कई फायदे होते हैं। अलसी के बीजों का सेवन हम कई तरीकों से कर सकते हैं। जैसे- भुनकर, अंकुरित कर या फिर अलसी की चाय बनाकर हम इसका सेवन कर सकते हैं। अलसी किसी वरदान से कम नहीं होता है। खाली पेट अलसी के बीजों का सेवन करने से सेहत को कई (Skin Benefits of Flaxseeds) फायदे होते हैं।

असली का बीज वजन घटाने से लेकर स्किन, पेट संबंधी समस्‍याओं, बालों, हृदय रोग, हार्ट ब्‍लॉकेज जैसी कई समस्‍याओं का एक कारगर उपाय है। दरअसल, इसके बीजों में आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर जैसे अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ रखने में हमारी मदद करते हैं। अलसी शरीर को स्वस्थ रखने के साथ हमारी स्किन को भी (Skin Benefits of Flaxseeds) चमकदार बनाती है। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलसी के बीजों से चमकदार और ग्लोइंग स्किन कैसे पा सकते हैं-

ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह खाएं अलसी

  • अलसी के सूखे हुए बीजों को अच्छी तरह भूनें। इसे एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें। सुबह उठने के बाद रोजाना एक बड़ा चम्मच इस बीज को चबाएं।
  • इसके बीजों को सुखाकर इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। पीसे हुए पाउडर को गुड़ में मिलाएं। हर दिन एक चम्मच खाएं। ऐसा करने से आपके स्किन की चमक बढ़ेगी।
  • पांच किलोग्राम गेहूं के आटा लें। इसमें करीब सौ ग्राम भुने हुए बीजों को मिलाएं। इस आटे को रोजाना चपाती बनाकर खाएं। आप इसका अनुपात भी बढ़ा सकते हैं।
  • अपने मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों में भी फ्लैक्ससीड्स मिला सकते हैं।

लड्डू बनाकर खाएं अलसी

  • एक कप गेहूं का आटा
  • इसमें 2 कम भुने हुए अलसी के बीज डालें।
  • अब इसमें दो कप पिघले हुए गुड़ डालें।
  • आप इसमें कुछ तिल भी मिला सकते हैं।
  • अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट मिलाएं और स्वादिष्ट लड्डू बनाएं।
  • इस लड्डू का सेवन आप दो से तीन सप्ताह में कर सकते हैं।

अन्य खाद्य पदार्थों की चीजों में आप अलसी को छिड़ककर खा सकते हैं। इस जादुई बीज का सेवन करने से आप  फिट, स्वस्थ और त्वचा को चमकदार बनाने में सफल होंगे।

मानसून में एलोवेरा जेल स्किन और बालों में डाले जान, जानें, घर में बनाने का तरीका

बालों और चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है सौंफ, जानें इस्तेमाल करने के बेमिसाल नुस्खे

चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को मिटाए अनार टोनर, जानें कैसे करें तैयार