Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमारे घर में हर रोज इस्तेमाल होने वाले मसाल, सब्जियां और अन्य खाने वाली चीजें अपने भीतर कई औषधीय गुण समेटे होती हैं। जो न केवल हमें पोषण देती हैं, बल्कि कई तरह की समस्याओं का भी समाधान करती हैं। चेहरे पर पड़ने वाले अनचाहे दाग-धब्बे और झुर्रियों को
हटाने के लिए आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज की तरह ही प्याज के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपकी त्वचा को डिटॉक्स करते हैं। जिससे उस पर असमय पड़ने वाली फाइन लाइन, रिंकल्स और डार्क स्पॉट्स से निजात मिलती है। इनका सही तरीके से यदि नियमित इस्तेमाल किया जाए तो यह एजिंग की रफ्तार को भी धीमा कर देते हैं।
इसके लिए आपको प्याज के छिलके लेने हैं। उन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखना है। इस प्रक्रिया में छिलकों के भीतर का सारा तत्व पानी में घुल जाएगा। सुबह इस पानी को छान लीजिए। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद द्रव है। जिसे आप पी भी सकते हैं और त्वचा पर भी अल्पाई कर सकते हैं।
[caption id="attachment_694926" align="alignnone" width="655"]
रात भर पानी में भीगे प्याज के छिलके अपना सारा सत्व पानी में छोड़ देते हैं। यह पानी काफी सेहतमंद होता है। © Shutterstock.[/caption]
रात भर पानी में भीगे प्याज के छिलके अपना सारा सत्व पानी में छोड़ देते हैं। यह पानी काफी सेहतमंद होता है। ध्यान रखें कि पानी साफ हो। फिर इसे छान लें। इस पानी को सुबह खाली पेट पीना है। अगर आपको इसका स्वाद पसंद न आए तो आप इसमें शहद और नींबू का रस मिला सकती हैं।
आप अगर इस पानी को पीना नहीं चाहती तो क्लींजर की तरह इसका इस्तेमाल करें। रात भर भीगे प्याज के छिलकों के पानी को आप एक कॉटन के टुकड़े पर लें और इससे अच्छी तरह त्वचा की सफाई करें। आप इसे शीशी में भरकर भी रख सकती हैं। पर अगर ताजा पानी इस्तेमाल करें तो ज्यादा बेहतर होगा। इस क्लींजर का इस्तेमाल आप एक बार सुबह और एक बार शाम को सोने से पहले करें तो बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
प्याज के छिलकों का पानी पीने अथवा त्वचा पर लगाने, दोनों से ही लाभ पहुंचता है। इससे त्वचा पर दिखने वाली दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। अगर स्पॉट काफी पुराने और गहरे हैं तो आप प्याज के रस में चुटकी भर हल्दी मिलाकर धब्बों वाली जगह पर लगाएं। जल्दी ही स्पॉट्स से छुटकारा मिलेगा।