Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बालों और स्किन के लिए आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है मेहंदी, इस तरह करें इस्तेमाल

Mehndi For Hair and Skin : स्किन और बालों के लिए मेहंदी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे फायदे?

बालों और स्किन के लिए आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है मेहंदी, इस तरह करें इस्तेमाल

Written by Kishori Mishra |Updated : June 26, 2023 10:20 AM IST

Mehndi For Hair and Skin : हाथों पर मेहंदी का रंग काफी ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी हाथों और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से मेहंदी को सिर पर लगाने से सिरदर्द से आराम पा सकते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर कर कर सकता है। इतना ही नहीं, मेहंदी स्किन और बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। यह शरीर की सूजन को कम करने से लेकर शरीर को ठंडा करने में मददगार होता है। आज हम इस लेख में स्किन और बालों के लिए मेहंदी से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

बालों की रंगत सुधारे

हिना यानी मेहंदी का प्रयोग मुख्य रूप से बालों को प्राकृतिक रूप से डाई करने के लिए किया जाता है। यह बालों को लाल या इसके रंगों में रंगेगा, लेकिन कई लोग बालों की चमक और सॉफ्टनेट बढ़ाने के लिए मेहंदी का प्रयोग इंडिगो या कैसिया के कॉम्बिनेशन के साथ इसका इस्तेमाल करते हैं।

बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा

मेहंदी न सिर्फ आपके बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह बालों की मजबूती को भी बढ़ा सकती है और यह आपके बालों के लिए एक सुरक्षित डाई के रूप में कार्य कर सकता है। इसका रंग बालों को स्थाई रूप से प्रभावित नहीं करता है। यह बालों के क्यूटिकल्स को सील करने, टूटने से बचाने और बालों की चमक और इसकी खूबसूरती को बढ़ावा दे सकता है। इतना ही नहीं, मेहंदी आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकता है।

Also Read

More News

बालों का झड़ना करें कम 

बालों के झड़ने या गंजेपन से पीड़ित लोगों के लिए मेहंदी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं, तो इसका प्रयोग तेल या फिर दही में मिक्स करके करें। इससे झड़ते बालों की समस्या कम की जा सकती है। साथ ही यह काफी प्रभावी उपायों में से एक हो सकता है।

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

मेहंदी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है। साथ ही इसके तेल में कसैलापन हो सकता है, जिससे कम उम्र में होने वाली झुर्रियां और फाइन-लाइंस की परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह आपकी स्किन से दाग-धब्बों की समस्याओं को कुछ ही दिनों में कम कर सकता है। स्किन पर मेहंदी का रस या फिर तेल लगाने से आपकी स्किन की परेशानी कम की जा सकती है। इसमें एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण होता है, जो स्किन की समस्याओं को कम कर सकता है।

घाव को जल्दी भरे

मेहंदी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-संक्रमण गुण होता है, जो  त्वचा को संक्रमण और सूजन से राहत दिला सकता है। इसका प्रयोग आप स्किन पर होने वाली परेशानियों और प्राकृतिक शीतलन को बढ़ावा देने के लिए कर सकते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा जेल के मेहंदी को को मिक्स करके लगाने से सनबर्न, छाले, रैशेज जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

मेहंदी स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें। ताकि आपकी स्थिति में जल्द से जल्द सुधार लाया जा सके।