By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 19, 2018 8:23 AM IST
बालों को खूबसूरती बढ़ाने के लिए अब कई तरह के हेयर प्रोडक्ट हैं जिनमें शैम्पू, सीरम और कंडीशनर भी है। लेकिन कुछ लड़कियां कंडीशनर को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि इसका उपयोग कब, कैसे और कौन कर सकता है। आपको बता दें कि इसका इस्तेमाल आपके हेयर टेक्सचर पर डिपेंड करता है। आइए बताते हैं हेयर कंडीशनर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-
1) एक ही तरह का कंडीशनर सभी प्रकार के बालों पर काम नहीं करता आपको अपने हेयर टेक्सचर के आधार पर कंडीशनर लेने चाहिए। पतले बालों के लिए वॉल्यूमाइजिंग और मोटे बालों के लिए कम ऑयल वाला कंडीशनर लें।
2) शैम्पू से पहले लगाएं कंडीशनर शैम्पू का बाद लगाने से बालों को धोने से यह पूरी तरह नहीं हटता है। जिस वजह से यह बालों का वजन और वॉल्यूम कम कर देता है। ज्यादा फायदा लेने के लिए शैम्पू से पहले लगाएं।
3) बालों की जड़ों में लगाएं अपने बालों की जड़ों में कंडीशनर लगाने से बचें, इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। आपको हमेशा जड़ों से बालों के ऊपर की ओर कंडीशनर लगाना चाहिए। 4)स्टाइलिंग उत्पादों के साथ यूज कर सकते हैं हेयर कंडीशनर अपने उलझे बालों को सही करने के लिए आप बालों पर कम मात्रा में कंडीशनर लगाकर कंघी से उन्हें सुलझा सकती हैं।
5) कलर स्ट्रैंड के लिए हेयर मास्क यूज करें अगर आपके कलर्ड स्ट्रैंड हैं, तो डीप कंडीशनिंग जरूरी है। हेयर कंडीशनर के साथ आपको हेयर मास्क यूज करना चाहिए जिससे आपके बाल अच्छी तरह मोश्चोराइज हों और कलर बना रहे।
6) बाल हो सकते हैं डैमेज सिलिकॉन-बेस्ड कंडीशनर आपके बालों के प्राकृतिक पोषक तत्वों को छीन सकते हैं और आपके बाल डैमेज हो सकते हैं। इसलिए सिलिकॉन-फ्री कंडीशनर चुनें।