Sign In
  • हिंदी

TOP STORIES FOR YOU

पुरुषों को भी महिलाओं की तरह मैनीक्योर-पैडीक्योर कराना है जरूरी, जानिए क्यों?

पुरुषों को भी महिलाओं की तरह मैनीक्योर-पैडीक्योर कराना है जरूरी, जानिए क्यों?

Manicure And Pedicure For Men:  मैनीक्योर और पैडीक्योर कराने से कई लाभ हो सकते हैं। इसलिए महिलाओं की तरह पुरुषों को भी पैडीक्योर और मैनीक्योर कराना चाहिए।  

Written by Kishori Mishra |Published : April 17, 2023 11:06 AM IST

Manicure And Pedicure For Men: महिलाओं को मैनीक्योर या फिर पैडीक्योर कराते हुए देखा होगा या फिर सुना होगा, कई महिलाएं वीकेंड या फिर छुट्टियों के मौके पर अपने हाथ-पैरों में मैनीक्योर-पैडीक्योर कराती हैं। मैनीक्योर-पैडीक्योर कराने से कई लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों को भी पैनीक्योर और पैडीक्योर कराना जरूरी होता है। इससे उन्हें भी काफी लाभ होता है। मैनीक्योर-पैडीक्योर कराने से हाथ-पैरों की टैनिंग रिमूव होती है। आइए जानते हैं मैनीक्योर और पैडीक्योर पुरुषों को कराने से क्या लाभ होंगे?

पुरुषों को क्यों कराना चाहिए मैनीक्योर-पैडीक्योर?

पुरुषों को भी अपने हाथ-पैरों में पैडीक्योर और मैनीक्योर करना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

हाथ-पैरों की गंदगी होती है दूर

पुरुषों के हाथ-पैरों की तुलना में महिलाओं को हाथ-पैर काफी साफ होते हैं, इसका कारण मैनीक्योर और पैडीक्योर हो सकता है। कई बार पुरुषों के अंगूठे काफी ज्यादा गंदे होते हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ-पैरों की गंदगी अच्छे से हट जाए, तो 1 माह में कम से कम 2 बार पैडीक्योर और मैनीक्योर जरूर कराएं। इससे न सिर्फ गंदगी साफ होती है, बल्कि बैक्टीरिया और इन्फेक्शन का खतरा भी कम होगा। 

हाथ-पैरों की बढ़ती है खूबसूरती

पैडीक्योर और मैनीक्योर कराने से हाथ-पैरों की खूबसूरती बढ़ती है। इससे आपके पैरों और हाथों के नाखून काफी ज्यादा साफ दिखते हैं। साथ ही आपका इम्प्रेशन भी सामने वाले पर काफी अच्छा जमता है। यह आपकी पर्सनैलिटी को भी बेहतर कर सकता है। 

पैरों की बदबू से छुटकारा

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों के पैरों के मौजे से अधिक गंदगी आती है। इसका कारण पैरों की अच्छे से सफाई न होना हो सकता है। साथ ही लंबे समय तक अगर आप जूते पहनकर रखते हैं, तो इसकी वजह से पैरों में बैक्टीरियाल पनपने का खतरा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको समय-समय पर पैडीक्योर कराना चाहिए। इससे पैरों की दुर्गंध कम होती है। साथ ही आप हाइजीन भी मेंटेन करके रख सकते हैं। 

तनाव करे कम

पैडीक्योर और मैनीक्योर कराने से आपके पैरों और हाथों में एक्यूप्रेशर होता है, जो स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, मैनीक्योर और पैडीक्योर कराने से आपके हाथ-पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो स्ट्रेस लेवल को भी कम कर सकता है। वहीं, शरीर में होने वाले दर्द से भी आराम दिलाता है।

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मैनीक्योर और पैडीक्योर कराना चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ होगा। हालांकि, अगर आप सैलून में पैडीक्योर नहीं कराना चाहते हैं, तो घर पर भी पैडीक्योर और मैनीक्योर कर सकते हैं।  

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on