Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप रोआल्ड डाहल की 'दी ट्विस्ट' पढ़कर बड़े हुए हैं, तो आपको यह लाइन जरूर याद होगी 'अगर किसी व्यक्ति के विचार बुरे हैं, तो वो उसके चेहरे पर दिखना शुरू हो जाते हैं। जब व्यक्ति के हर दिन, हफ्ता, साल बुरे विचार के साथ गुजरता है, तो उसका चेहरा भी बेकार और कुटिल होता चला जाता है।
उम्र बढ़ना सत्य है। जल्दी हो या बाद में, सभी की उम्र बढ़ती है और मौत होती है। लेकिन सभी की उम्र एक गति से नहीं बढ़ती है। कुछ लोग चालीस की उम्र भी बीस साल वालों की तुलना में ज्यादा यंग लगते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि यंगर लुक में डायट और एक्सरसाइज़ का अहम रोल है लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि मानसिकता बुढ़ापे को कितना प्रभावित कर सकती है।
इसका जवाब टेलोमेरेस में है। प्रत्येक डीएनए स्ट्रैंड के छोर आपके गुणसूत्रों (chromosome) को दूसरों से जुड़ने से बचाते हैं। वे आनुवंशिक जानकारी की रक्षा करते हैं क्योंकि कोशिकाएं विभाजित करती हैं और डीएनए खो देती हैं। जब बड़े होते हैं, तो आपकी टेलोमेरेज़ छोटी होती चली जाती हैं। वास्तव में ऐसे कई सबूत हैं जो कहते हैं कि टेलोमेरेज़ को छोटा होना सीधे इंसानों में उम्र बढ़ने से जुड़ा होता है। लेकिन कई बार नेगेटिव सोच इन प्रक्रिया को तेज कर देती है। इससे यह पता चलता है कि लोग परेशानियों से गुजर चुके हैं, वे बड़े लगते हैं। आपकी इन पांच नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।
1) शक और दुश्मनी
एक क्रूर व्यक्ति किसी पर भरोसा नहीं करता है। इस तरह के व्यक्ति के हर काम के पीछे एक स्वार्थ या गलत इरादा होता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से पड़ोसी भी बात करे, तो उसे उसके इरादों पर शक ही होता है। इस तरह दुश्मनी और शक करना आपके लिए खतरनाक है। अगर आप जवां दिखना चाहते हैं, तो आपको लोगों पर भरोसा करना और उनसे मिलकर रहना चाहिए। एक अध्ययन का कहना है कि यदि आपके मन में लालच और दुश्मनी है, तो आपके टेलोमेरेज़ कम हो सकते हैं।
2) निराशा
एक निराशावादी वह व्यक्ति होता है जो हमेशा सबसे खराब स्थिति को देखता है, यहां तक कि सबसे अच्छी परिस्थितियों में भी। एक अध्ययन में कहा गया है कि जो लोग दुनिया को निराशावादी नजर से देखते थे, उनके टेलोमेरेज़ आशावादी लोगों की तुलना में छोटे थे।
3) चिंता
अधिकांश लोग वर्तमान में रहते हैं, लेकिन कुछ अभी भी अतीत में फंस गए हैं। अतीत के बारे में अफसोस करना या सोचने से आपके स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है। यदि आप अतीत की किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खुद को कष्ट दे रहे हैं, तो इससे टेलोमेरेज़ की लंबाई छोटी हो सकती है।
4) अपने विचारों को दबाना
आपको अपनी नकारात्मक भावनाओं को दबाने की बजाय इनसे सामना करना चाहिए। आपको दुख या क्रोध हो सकता है लेकिन जब आप एक बार इसे पूरा कर लेंगे तो आगे बढ़ें। एक अध्ययन में पाया गया है कि जो ध्यान लगाते थे, उनके टेलोमेरेज़ पाए गए थे। अपनी भावनाओं को जाहिर करना वास्तव में आपके लिए अच्छा हो सकता है।
5) काल्पनिक विचार
डेड्रीम्स से आपको बेशक खुशी मिलती है लेकिन इस तरह के काल्पनिक विचार आपकी उम्र को बढ़ा सकते हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य कहते हैं कि मन का भटकना दुख की निशानी हो सकता है। 239 स्वस्थ महिलाओं को लेकर एक अध्ययन किया गया, जिसमें उनके टेलोमेरेज़ की लंबाई का परीक्षण किया गया था। जो लोग अधिक सोचते थे, उनके टेलोमेरेज़ की लम्बाई कम पाई गई।
दुनिया को देखना का नजरिया रातभर में बदलना मुश्किल है। लेकिन छोटे प्रयास और जागरूकता से आपको आसानी हो सकती है। इसलिए मेडिटेशन करें, अपने शरीर की देखभाल करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। इससे आप अपने रवैये में बड़ा अंतर देख पाएंगे और हमेशा जवां रहेंगे।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1. Sahin, E., Colla, S., Liesa, M., Moslehi, J., Müller, F. L., Guo, M., … & Maser, R. S. (2011). Telomere dysfunction induces metabolic and mitochondrial compromise. Nature, 470(7334), 359.
2. Chida Y, Steptoe A. The association of anger and hostility with future
coronary heart disease: a meta-analytic review of prospective evidence. J Am Coll Cardiol. 2009 Mar 17;53(11):936-46. doi: 0.1016/j.jacc.2008.11.044.
3. Ikeda A, Schwartz J, Peters JL, Baccarelli AA, Hoxha M, Dioni L, Spiro A, Sparrow D, Vokonas P, Kubzansky LD. Pessimistic orientation in relation to telomere length in older men: the VA normative aging study. Psychoneuroendocrinology. 2014 Apr;42:68-76. doi: 10.1016/j.psyneuen.2014.01.001.
Epub 2014 Jan 9. PubMed PMID: 24636503; PubMed Central PMCID: PMC4070424.
4. Nolen-Hoeksema S. The role of rumination in depressive disorders and mixed anxiety/depressive symptoms. J Abnorm Psychol. 2000 Aug;109(3):504-11. PubMed PMID: 11016119.
5. Alda, M., Puebla-Guedea, M., Rodero, B., Demarzo, M., Montero-Marin, J., Roca, M., & Garcia-Campayo, J. (2016). Zen meditation, length of telomeres, and the role of experiential avoidance and compassion. Mindfulness, 7(3), 651-659.
6.Epel, E. S., Puterman, E., Lin, J., Blackburn, E., Lazaro, A., & Mendes, W. B. (2013). Wandering minds and aging cells. Clinical Psychological Science, 1(1), 75-83.