पिंपल्स से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मुंहासों को भगाने के सबसे कारगर घरेलू औषधियों में शहद का नाम भी आता है। पिंपल्‍स पर शहद 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर सामान्य पानी से धो लें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 27, 2019 5:14 PM IST

प्रदूषण, पेट में बढ़ती गर्मी और किशोर उम्र में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण अकसर चेहरे पर मुंहासे यानी पिंपल्‍स (Home remedies for pimples) हो जाते हैं। बाजार में इसके लिए कई तरह के कॉस्‍मैटिक प्रोडक्‍ट का विज्ञापन किया जाता है। पर इनमें से शायद ही कोई पूरी तरह कामयाब हो। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे (Home remedies for pimples) , जिनसे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकती हैं।

क्‍यों होते हैं पिंपल्‍स

कील-मुंहासों का चेहरे पर होना एक सामान्य बात है। कई बार ये चेहरे पर इतने ज्‍यादा हो जाते हैं कि चेहरा ही खराब लगने लगता है। जबकि कई बार इनके जाने के बाद भी इनके निशान चेहरे पर रह जाते हैं। जो लोग गर्मी में बाहर निकलते हैं उनको पसीने के कारण भी पिंपल्‍स हो जाते हैं। जबकि अकसर ये पेट की गड़बड़ी यानी हाजमा खराब होने के कारण होते हैं। जिन लोगों की त्‍वचा ज्‍यादा ऑयली होती है, उन्‍हें इनका ज्‍यादा सामना करना पड़ता है।

ये घरेलू उपचार दूर करेंगे पिंपल्‍स (Home remedies for pimples)

चंदन का पैक

अकसर त्‍वचा में ऑयल बढ़ जाने के कारण पिंपल्‍स निकल आते हैं। इनके लिए चंदन का पैक बेस्‍ट (Home remedies for pimples) उपाय है। आपको गुलाब जल में थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाना है और उसे चेहरे पर लगाना है। सूख जाने के बाद इसे सादा पानी से धो दें। पिंपल्‍स में निश्चित ही कमी आएगी।

नींबू करेगा असर

चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए नींबू बेस्‍ट है। पिंपल्‍स हटाने के लिए नींबू को दो टुकड़ों में काटकर चेहरे पर रगड़ें। इससे आपके चेहरे के रोमकूप खुल जाते हैं। नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो मुंहासों को सुखा देते हैं और घाव भरने में मदद करते हैं।

शहद का करें उपयोग

मुंहासों को भगाने के सबसे कारगर घरेलू औषधियों में शहद (Home remedies for pimples) का नाम भी आता है। पिंपल्‍स पर शहद 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें फिर सामान्य पानी से धो लें। इससे पिंपल्‍स के कारण होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा।

पाचन करें दुरुस्‍त

अमूमन पिंपल्‍स पेट की गड़बड़ी के कारण होते हैं। इसके‍ लिए अन्‍य उपचार के साथ ही हाजमा ठीक रखें। आप हर रोज एक सेब का सेवन करें। इससे पाचन ठीक होता है और कब्‍ज भी नहीं होती। लगातार इसका सेवन करने से आपके चेहरे के पिंपल्‍स खुद ही सूखने शुरू हो जाएंगे।

सेहत ही नहीं, सौंदर्य के लिए भी खास हैं फि‍श ऑयल कैप्‍सूल, जानें इसके फायदे

सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है वाइट बटर, जानें इसके फायदे

बाल हो रहे हैं उम्र से पहले सफेद, तो जानें इसके कारण और उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source