Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की झाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सिर्फ 10 दिन लगाएं इस हरी पत्ती का पेस्ट

हम सभी चाहते हैं कि जब हम खुद को आइने में देखें, तो बस देखते ही रहें। हमारा चेहरा एकदम साफ-सुथरा और आकर्षक दिखे। लेकिन कई बार हमारे चेहरे पर झाइयां और दाग पड़ जाते हैं, जो हमारी सुंदरता को कम कर देते हैं।

चेहरे की झाइयों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सिर्फ 10 दिन लगाएं इस हरी पत्ती का पेस्ट

Written by TheHealthSite Web Desk |Updated : September 13, 2023 11:24 AM IST

सुंदर दिखना हर किसी को पसंद होता है। हर किसी का सपना होता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता रहे और उसके चेहरे पर निखार रहे। हर कोई बस उसका चेहरा देखता ही रहे। जब हम खुद को आइने में देखें, तो बस देखते ही रहें। हमारा चेहरा एकदम साफ-सुथरा और आकर्षक दिखे। लेकिन कई बार हमारे चेहरे पर झाइयां और दाग पड़ जाते हैं, जो हमारी सुंदरता को कम कर देते हैं। हमारे चेहरे पर झाईयां कई कारणों से हो सकती है जैसे, तनाव, गलत खानपान, प्रदूषण आदि। लेकिन अगर आप अपनी त्वचा को साफ और सुंदर बनाना चाहते हैं, तो पपीते की पत्ती को पीसकर पेस्ट तैयार करें लें। इसको लगाने से आपको खुद ही आपके चेहरे पर असर दिखने लगेगा। आपने चेहरे पर होने वाली झाइयों के लिए अपने कई घरेलू उपाय अपनाए होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल की पत्ती का उपयोग बताएंगे, जिसका असर आपको सिर्फ 10 दिन के अंदर देखने को मिलेगा। आइए, जानते हैं कैसे -

पेस्ट को कैसे लगाएं

आपको पपीते की पत्ती को पीसकर पेस्ट तैयार करना है। उसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाना है और इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक फेस पर लगाकर रखना है। इसके बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरे को धो लें। अगर आप इस पेस्ट को हफ्ते में दो से तीन बार अपने फेस पर लगाते हैं, तो 10 दिन के अंदर आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।

जानें कैसे पपीते की पत्ती है फायदेमंद

पपीते की पत्ती हमारे चेहरे से झाइयों को दूर करने में बहुत मदद करती है। जो लोग अपने चेहरे पर पड़ी झाइयों से परेशान हो गए हैं, उन लोगों को जरूर इसको एक बार ट्राई करना चाहिए। क्योंकि पपीते की पत्ती में पपैन नामक एक एंजाइम पाया जाता है, जो हमारी त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है। साथ ही, चेहरे की झाइयों को दूर करने में मदद करता है।

Also Read

More News

पपीते की पत्ती के अन्य फायदे

चेहरे से दाग -धब्बों के साथ ही मुहासों को दूर करती है ।

साथ ही, चोटों और जलन के निशान को भी धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पपीता की पत्तियों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

About the Author

... Read More