... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2017 3:58 PM IST
क्या आपको पता है कि प्राचीन काल से रानी-महारानी के श्रृंगार घर में गुलाब का अहम् स्थान था। वे इससे तरह-तरह के सौन्दर्यात्मक प्रसाधन की चीजें बनाई जाती थी। क्योंकि गुलाब में विटामिन्स, मिनरल्स, एन्टीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो सूजन को कम करने के साथ त्वचा का खोया हुआ रौनक वापस लाने में मदद करता है। इसके अलावा गुलाब में त्वचा को शांत करने वाला गुण होता है जो ड्राई और फ्लेकी स्किन को आराम पहुँचाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। कॉज़्मोटॉलाजिस्ट नंदिता दास ने रोज़ शुगर स्क्रब के बारे में बताया है जिसको आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और खोया हुआ यौवन निखार पा सकते हैं।
ये शुगर स्क्रब गुलाब से बना होता है जिसका आकर्षक रंग और महक त्वचा नहीं मन को भी छू लेता है। आप रोज़ एसेनशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका एन्टी-एजिंग गुण बढ़ते उम्र में भी यंग लुक को वापस ला सकता है। इसलिए बेहतर परिणाम पाने के लिए गुलाब का करें इस्तेमाल।
कैसे बनायेंगे नैचुरल स्क्रब-
चीनी से ड्राई स्किन से निकल जाता है और नारियल का तेल त्वचा को नरम करने के साथ सुरक्षित भी करता है गुलाब में एन्टीऑक्सिडेंट गुण होता है जो स्किन को हेल्दी और नरम करने में मदद करता है। गुलाब के पंखुड़ियों में एन्टीबैक्टिरीयल गुण होता है जो नैचुरल स्किन टोनर जैसा काम करता है। साथ ही इसका महक रिलैक्स करता है और शरीर से थकान कम करता है। गुलाब के पंखुड़ियां त्वचा के बंद पोरों को खोलने में सहायता करता है और डीप क्लेंजर जैसा काम करता है। स्क्रबर के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स भी निकल जाते हैं और स्किन सॉफ्ट हो जाता है।
Read this in English.
Mousumi Dutta.
Shutterstock.