Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे बाल चाहिए तो बढ़ाएं स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन

लंबे बाल चाहिए तो केमिकल बेस प्रोडक्ट नहीं, बल्कि स्कैल्प की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है।

लंबे बाल चाहिए तो बढ़ाएं स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन
लंबे बाल चाहिए तो केमिकल बेस प्रोडक्ट नहीं, बल्कि स्कैल्प की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : May 23, 2019 4:42 PM IST

लंबे बाल के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्‍ट का दावा किया जाता है। जरूरी नहीं कि ये सभी प्रोडक्‍ट अपने दावे को पूरा भी करते हों। अगर आप भी लंबे बाल चाहती हैं, तो स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाएं। इसके‍ लिए आप ये खास उपाय अपना सकती हैं। स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन सही रहेगा तो डैंड्रफ, सोरायसिस और स्‍कैल्‍प की अन्‍य समस्‍याएं होंगी और बाल भी लंबे होंगे।

यह भी पढ़ें - टैनिंग से हैं परेशान, तो चेहरे पर लगाएं गेंदे के फूलों का फेस पैक, इस तरह करें तैयार

लंबे बाल के लिए करें स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार

लंबे बाल तभी हो सकते हैं जब उनकी हेल्‍थ अच्‍छी होगी। विभिन्‍न अध्‍ययनों से भी पता चला है कि स्‍कैल्‍प में बेहतर सर्कुलेशन जरूरी है। यह बालों को तेजी से बढ़ने में भी मदद करता है। ब्‍लड सर्कुलेशन में वृद्धि बालों की पोषक तत्‍वों की जरूरतों को पूरा करती है। साथ ही डैंड्रफ, सोरायसिस और स्‍कैल्‍प की अन्‍य समस्‍याओं से बचाती भी है।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें – हमेशा बुरा नहीं होता उम्र का बढ़ना, होते हैं कुछ फायदे भी

लंबे बाल करेगा योग

लंबे बाल करने में योग भी आपकी मदद कर सकता है। योग के साथ, आप उल्टे पोज में लंबा समय खर्च कर सकते हैं। जिसमें आपका सिर शरीर के बाकी हिस्सों  की तुलना में ज्यादा लटकता है। ऐसे करने से आपके स्कैल्प में स्वसस्थ  ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें – टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दनतो करें ये घरेलू उपाय

लंबे बाल के लिए सिर को लटकायें

लंबे बाल करने के लिए सिर को उल्‍टा लटकाना भी एक अच्‍छा व्‍यायाम है।  बेड पर पीठ के बल लेटकर, किनारे से अपने सिर को लटका लें। जितना संभव हो अपने सिर को लटका लें। कम से कम 20 मिनट तक उसी स्थिति में रहें। यह उल्‍टी स्थिति रक्‍त के प्रवाह में अच्‍छी तरह से वृद्धि करती है।

लंबे बाल तभी होंगे जब स्‍कैल्‍प साफ होंगे

टाइट, ड्राई स्‍कैल्‍प वाली स्किन लंबे बालों की सबसे बड़ी बाधा है। यह बालों के रोम में ब्‍लड फ्लो को बंद कर देती है। इसलिए ब्‍लड के फ्लो को ब्‍लॉक होने से रोकने के लिए सिरके और टीट्री ऑयल  अच्‍छे हैं। इन उपायों को अपनाकर स्‍कैल्‍प को साफ रखना चाहिए।

लंबे बालों की चीनी जड़ी बूटी

लंबे बाल करने का यह चीनी नुस्‍खा भी अच्‍छा है। यह चीनी जड़ी-बूटी स्‍कैल्‍प के लिए तो काम करती ही है। यह प्राकृतिक रूप से पूरे शरीर में सर्कुलेशन में वृद्धि करने में भी  प्रभावी है। यह पूरे शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन में मदद करता है। इसलिए इस चाइनीज जड़ी-बूटी पर एक बार जरूर विचार करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लंबे बाल करेगा कोल्‍ड शॉवर

लंबे बाल के लिए तापमान भी जिम्‍मेदार है। ठंडा तापमान ब्‍लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है। जैसे ही शरीर गर्म खून भेजता है, शरीर के ठंडे अंगों में गर्मी आ जाती है। इसलिए एक कोल्‍ड शॉवर के दौरान स्‍कैल्‍प का सर्कुलेशन बढ़ा देता है। पहली बार ऐसा करना आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। पर यह स्‍कैल्‍प सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए बहुत अच्‍छा है।

About the Author

... Read More