... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 14, 2020 5:21 PM IST
पतले बालों से हो गए हैं परेशान? इन उपायों से बालों को बनाएं बाउंसी
Hair Care Tips : बालों को सही हेयर स्टाइल देना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, खासकर तब हम हमारे बाल पतले होते हैं। पार्टी हो या फिर किसी तरह का कोई फंक्शन, बालों को खोलने के अलावा हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं होता, क्योंकि बाल पतले होने के कारण हमारे चेहरे पर कोई हेयर स्टाइल शूट नहीं करता। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आइए आज हम आपको इस समस्या का हल देने (Hair Care Tips ) जा रहे हैं, जिससे आपको बाल काफी बाउंसी (Bouncy Hair) और स्टाइलिश (Hair Care Tips ) दिखेंगे।
बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि अगर हमारे बाल पतले हैं, तो उसे समय-समय पर काट लेने चाहिए। ऐसा करने से हमारे बाल कम पतले दिखेंगे। लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है। हमारे बालों की लंबाई कुछ भी हो, लेकिन आपका हेयर कट सही नहीं है, तो आपके बाल पतले ही नजर आएंगे।
बालों को धोते रहना बालों की अच्छी वॉल्यूम पाने का सबसे अच्छा तरीका है। बालों में वॉल्यूमाइज़िंग और क्लीजिंग पाने के लिए शैम्पू कर इस्तेमाल करें। बालों को वॉल्यूम देने में यह आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके बाल काफी अच्छे दिखेंगे। आज जिस शैंपू का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसमें आपको किसी तरह की समस्या हो रही है, तो तुरंत अपना शैंपू बदलते रहें।
बहुत से लोग अपने बालों में कंडीशनर लगाते हैं। कंडीशनर लगाने से बाल काफी सॉफ्ट और बाउंसी नजर आते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो कंडीशनर को अपनी जड़ों में लगा लेते हैं। ऐसा करना आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कंडीशनर का इस्तेमाल सिर्फ बालों के सिरों पर करें। बालों को धोने के बाद आप इसमें हेयर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को उलझने से बचाया जा सकता है।
बालों को धोने के बाद अपने बालों को कुछ समय के लिए उल्टा फिलप करके सुखाएं। इसके बाद कंघी या रांउड ब्रश की मदद से ब्लो ड्रायर का अपने बालों में इस्तेमाल करें, इससे आपके बाल बाउंसी नजर आएंगे।
मेथी दाने बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे आप अपने पतले बालों को कुछ वक्त में ही घना बना सकते हैं। थोड़े मेथी दाने लें और रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।
3-4 आंवला रात भर भिगोकर कर रखें और दूसरे दिन इसी पानी के साथ आंवले को तबतक उबाले जबतक वो सॉफ्ट ना हो जाए। आंवले को पानी में अच्छी तरह मसलकर पानी को छान लें और इससे अपने बालों को धोएं और मसाज भी करें।
गुड़हल का फूल और नारियल तेल का मिक्सचर आपके पतले बालों को बनाएगा खूबसूरत और घना। गुड़हल का फूल लें और इसे नारियल तेल में मसलकर कुछ हफ्तों तक डालकर रखें। अब तेल को छानकर किसी शीशे में रख लें और सोने से पहले हफ्ते में दो बार इससे सिर की मालिश करें।
प्याज में मौजूद सल्फर बालों को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही इन्हें घना बनाता है। प्याज का टुकड़ा लें और इसे अपने सिर पर अच्छी तरह रगड़ें। आप चाहें, तो इसका रस निकालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हफ्ते में हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें।
हेयर फॉल है आपकी समस्या, अपनाएं ये 3 आसान उपाय, हेयर ग्रोथ भी होगी बूस्ट
युवाओं की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं ये फैशन ट्रेंड्स
नहीं बढ़ रही बालों की लम्बाई, फॉलों करें ये हेयर केयर टिप्स, होगा फायदा