... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 12, 2018 10:23 AM IST
बढ़ते प्रदूषण और मौसम के बदलाव से डैंड्रफ के साथ दोमुंहे बालों की समस्या भी होने लगती है। © Shutterstock
फेस्टिव सीजन की तो शुरूआत हो चुकी है पर अपने लिए नहीं निकाल पा रहीं हैं समय। ऐसे में त्वचा पर तो मुरझाई लगती ही है, बालों में भी नजर आने लगती हैं कई समस्याएं। बढ़ते प्रदूषण और ठीक से केयर न मिलने के कारण इस मौसम में डैंड्रफ के साथ ही दो मुंहे बालों की समस्या भी सामने आने लगती है। अगर आप भी हैं परेशान दो मुंहे बालों से तो घर पर ही फॉलो करें ये आसान टिप्स।
यह भी पढ़ें - पहनना है स्लीवलैस, तो पहले अपनाएं ये उपाय
जरूरी है तेल मालिश : मालिश बालों को नेचुरली नरिश करने का सबसे बेहतर तरीका है। गर्म तेल से कंडीशन करना दोमुंहे बालों के लिए बेहतरीन औषधि है। इसके लिए किसी भी गर्म तेल से बालों की मसाज करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को माइल्ड शेम्पू से धोएं। ऐसा कम से कम हफ्ते में 2 बार करें।
अंडे का मास्क : सबसे पहले बालों को सुलझा लें। फिर एक अंडा, 2/3 चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच शहद को लाकर बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट के बाद बालों को पानी से धो लें और फिर शैम्पू करें। हफ्ते एक बार यह मास्क जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें - डेंगू , मलेरिया से लेकर डायबिटीज तक, यह पौधा आएगा काम
इनसे करें परहेज : बालों पर स्ट्रेनिंग या कर्ल मशीन का कम से कम इस्तेमाल करें। इससे बाल न सिर्फ कमजोर हो जाते हैं बल्कि यह प्रॉडक्ट्स उनकी चमक भी छीन लेता है।
एलोवेरा जेल मास्क : दोमुंहे बालों को दूर करने के लिए एलोवेरा मास्क भी बेहद फायदेमंद है। एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नींबू का जूस और 2 चम्मच अरंडी के तेल को मिलाकर बालों में लगाएं। इसे 30 मिनट तक यूं ही छोड़ दे और फिर शैम्पू से बालों को धो लें।
यह भी पढ़ें - त्योहारों के मौसम में एड़ियों की न हो जाए लापरवाही
समय पर करवाएं ट्रिमिंग : दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर ट्रिमिंग करवाते रहें। इसके लिए 3 महीने में कम से कम लगभग 6 एमएम नीचे से बालों को ट्रिम करवाएं।
खानपान का रखें ख्याल : बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरूरी तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करें। सेहतमंद बालों के लिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फेटी एसिड, हरी सब्जियां, अखरोट, बादाम, मूंगफली और फलों को शामिल करें।
मेयोनीज : यह दोमुंहे, डैंड्रफ और रूखे-सूखे बालों की प्रॉब्लम को दूर करके उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए बालों को तौलिए से साफ करके आधा कप मेयोनीज स्कैलप पर लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें। यह बालों को भरपूर पोषण देगा, जिससे आपको इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।