प्रेग्नेंट हैं, तो इन 7 कामों को भूलकर भी ना करें, हो सकता है नुकसान

हेयर कलर में रसायन मौजूद होता है जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए टॉक्सिक हो सकता है। हेयर कलर की थोड़ी मात्रा भी स्कैल्प के जरिए खून तक पहुंच जाती है। आप किसी और सुरक्षित विकल्प का चयन कर सकती हैं, लेकिन अगर जरूरत ना हो तो उससे बचें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 23, 2019 10:36 AM IST

प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दिनों में खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। फिर चाहे वह खानपान हो, एक्सरसाइज हो या फिर सौंदर्य और त्वचा की देखभाल के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का यूज हो। खानपान के साथ मेकअप, त्वचा और बाल से संबंधित आप जो भी केयर और टिप्स अपनाती हैं, उसमें भी काफी सावधान रहने की जरूरत है। मेकअप और सौंदर्य प्रसाधनों में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो केमिकल युक्त होती हैं। इनका अधिक इस्तेमाल प्रेग्नेंसी के दिनों में नुकसानदायक हो सकता है। जानें, किन चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए...

मेनिक्योर और पेडिक्योर

गर्भ के दौरान कई महिलाओं का नेल पेंट सूंघने से जी मिचलाता है। दरअसल, नेल पेंट आने वाले बच्चे और मां के लिए सेहतमंद नहीं होता है। अगर आप फिर भी मेनिक्योर या पेडिक्योर कराना चाहती हैं तो नेल पेंट से दूर रहें।

प्रेग्नेंसी में जरूरी है कैल्शियम का सेवन, ये 5 फल हैं कैल्शियम से भरपूर हर प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर खाएं

फेशियल

त्वचा को राहत पहुंचाने के लिए फेशियल सबसे बेस्ट है, लेकिन जब प्रेग्नेंट हैं, तो आपको केमिकल्स, हॉट स्टोन्स जैसी चीजों से बचना चाहिए। यह आपके स्वास्थ के लिए खतरा साबित हो सकता है।

बालों को रंगना

हेयर कलर में रसायन मौजूद होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए टॉक्सिक हो सकता है। हेयर कलर की थोड़ी मात्रा भी स्कैल्प के जरिए खून तक पहुंच जाती है। आप किसी और सुरक्षित विकल्प का चयन कर सकती हैं, लेकिन अगर जरूरत ना हो तो उससे बचें।

प्रेग्नेंसी में जब सताए सीने में जलन की समस्या, तो जरूर खाएं ये 7 सुपरफूड्स

healthy pregnancy must avoid these things 1 प्रेग्नेंसी में वैक्सिंग आपके आने वाले बच्चे और आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। © Shutterstock.

वैक्सिंग

वैक्सिंग आपके आने वाले बच्चे और आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा पहले से नाजुक हो जाती है, जिसके चलते आपको ज्यादा दर्द होता है। इसके अलावा गर्भ के दौरान आपके बाल भी जल्दी बढ़ने लगते हैं।

सोया

सोया से बने लोशन या क्रीम से दूर रहें क्योंकि ये गर्भवती महिला की त्वचा को काला करता है। हालांकि, ये बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाता है, इस स्थिति को मास्क ऑफ प्रेग्नेंसी कहते हैं।

मुंहासों का इलाज

कई बार गर्भावस्था के वजह से भी महिलाओं को मुंहासे होते हैं। ऐसे में बीएचए, डफ्रिन, रेटीनॉयड एक्ने के इलाज के लिए इस्तेमाल होते हैं, जिससे आपको बचना चाहिए।

मेकअप

त्वचा के उत्पादों की तरह मेकअप भी सिर्फ आपके चेहरे तक सीमित नहीं रहता है। ये त्वचा के पोर्स सोख लेता है। मेकअप के उत्पादों में सैलीसाइलिक एसिड या बीएचए मौजूद नहीं होना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source