... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 12, 2017 9:06 AM IST
आमतौर पर, लोग चावल पकाते समय उसके पानी को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक पोषक तत्वों से भरपूर अमृत है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं? केरल जैसे राज्यों में, चावल का पानी शायद ही कभी फेंका जाता है। लोग शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से बचने के लिए इसे मिट्टी के बर्तनों में भरकर रखते हैं और दिनभर पीते हैं। दक्षिण एशियाई देशों में, चावल का पानी खूबसूरत बनने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। खासकर पिम्पल्स की वजह से सूजनवाली त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए मैंने अपना ध्यान चावल के पानी का इस्तेमाल अपने पिम्पल्स वाली त्वचा पर करने का फैसला किया। आप भी ब्राउन या लाल चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मैंने ऐसे इस्तेमाल किया चावल का पानी
मैंने पालक्कडण मट्टा चावल को धोने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी को एक छोटी कांच की कटोरी रखा। लाल चावल से एक पीला गुलाबी रंग छूटता है। हर दिन फेश वॉश से चेहरा धोने के बाद मैं रूई से मेरे चेहरे पर चावल का थोड़ा-सा पानी लगाती थी, खासकर उन हिस्सों में जहां मुंहासों के घाव दिख रहे थे। मैंने बेसन फेस पैक्स में भी चावल का पानी का इस्तेमाल किया।
चावल का पानी कैसे मदद करता है?
पहले ही हफ्ते में, मुंहासे से जुड़ी लाली बहुत कम हो गई थी। मेरे चेहरे पर कुछ सूजन वाले मुंहासे कम दिख रहे थे और मेरी त्वचा पहले से अच्छी दिख रही थी। सबसे अच्छी बात यह कि चेहरे पर चिपचिपापन कम दिख रहा था और मेरी त्वचा अब तेल की दुकान नहीं दिख रही थी।
क्या यह लंबे समय तक काम करता है?
इससे नये मुंहासे आना तो बंद नहीं हुए। क्योंकि हम सब जानते हैं कि एक्ने या मुहांसे एक अंदरूनी समस्या है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे बाहर से दबाने की कोशिश करते हैं, यह वास्तव में हमेशा के लिए ठीक नहीं होगा। जैसे मेरे मामले में, मेरे मुंहासों की वजह हार्मोनल असंतुलन था। इसलिए जब तक यह समस्या ठीक नहीं हुई तब तक चावल का पानी बहुत असर नहीं कर सका। लेकिन क्या मैं चावलों के पानी वाले इलाज से खुश थी? जी हां! इससे मेरी त्वचा पहले की तुलना में हेल्दी दिख रही है। चावल के पानी से उपचार के साथ, मेरी त्वचा को वापस ग्लो मिल गया और वह तेजी से बेहतर हो गयी। इसीलिए मैं हमेशा इसका इस्तेमाल करना चाहूंगी क्योंकि यह सस्ता, असरदार और नैचुरल उपचार है!
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.