काले अंडरआर्म्स के लिए जांचा हुआ घरेलू नुस्खा जो है असरदार!

केवल 2 हफ्तों में दिख गया बेहतरीन रिजल्ट!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 21, 2017 1:06 PM IST

मैं आमतौर पर अपने अंडरआर्म्स को क्लीन करने के लिए शेविंग करती रही हूं। शेविंग बाल हटाने का एक तेज़, सस्ता और बिना झंझटवाला तरीका है। मुझे नहीं पता है कि यह शेविंग की वजह से हुआ है, लेकिन मेरे अंडरआर्म्स के बाल हमेशा से मोटे रहे हैं। शेविंग से मुझे अंडरआर्म के बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है, लेकिन हमेशा वहां की त्वचा  डार्क हो जाती है। स्लीवलेस या टैंक टॉप पहनने की बात तो दूर ही थी क्योंकि मैं डार्क अंडरआर्म की वजह से शर्मिंदा थी। जब मैंने मेरे सैलून में ब्यूटीशियन को अपने डार्क पैचेस के लिए समाधान पूछा, तो उसने तुरंत सुझाव दिया कि मैं अपने अंडरआमर्स ब्लीच करूं। लेकिन उससे मुझे बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ। लेकिन फायदा तब हुआ जब मैंने घरेलू नुस्खे आजमाए। उपचार की तलाश शुरू कर दी। जैसा कि ज़्यादातर घरेलू नुस्खों के साथ होता है, मुझे लगा कि इस नुस्खे के नतीज़े कुछ समय बाद दिखेंगे। लेकिन शुक्र है, इस घरेलू नुस्खे ने चौंकानेवाले तरीके से काम किया। आपको केवल 2 हफ्ते तक के लिए हर रोज इसे लगाना होगा। और आपको निश्चित तरीके से फर्क दिखेगा।

सामग्री

2 चम्मच नींबू का रस

½ चम्मच हल्दी पावडर

1 चम्मच मलाई

1 चम्मच उबटन

½ चम्मच शहद

तरीका

  • सबसे पहले, अपने अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से साफ करें, हो सके तो किसी मेडिकेटेड साबुन के साथ। इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • अपने अंडरआर्म्स को उबटन के साथ गोलाई में स्क्रब करें। गर्म पानी से साफ करें।
  • हर दिन अपने अंडरआर्म्स को स्क्रब ना करें। यह प्रक्रिया सप्ताह में केवल 2 बार करनी है।
  • नींबू का रस, हल्दी, मलाई और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • इसे करीब 15 मिनट तक सूखने दें। कोशिश करें कि आप थोड़ी ठंडी जगह पर बैठे हों ताकि आपको पसीना ना आए।
  • गर्म पानी से धोकर साफ करें या गर्म पानी में डूबे तौलिए से पोंछें।
  • इस घरेलू नुस्खे को 2 सप्ताह के लिए हर दिन ट्राई करें।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source