हर स्किन टाइप के लिए होता है अलग स्किन केयर, एक्सपर्ट ने बताया आप कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Skin Care Kaise Kare: अगर आप महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं खरीद सकते हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताई नेचुरल स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें। यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होंगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : November 3, 2025 5:09 PM IST

Different Skin Ke Liye Care Tips: हर किसी की स्किन अलग होती है और अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए इसे एक खास स्किनकेयर रूटीन चाहिए होता है। हमने देखा है कि अधिकतर महिलाओं को अपना स्किन टाइप नहीं पता होता है, जिस कारण वह गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को और भी खराब कर देती हैं और फिर परेशान हो जाती हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्यों?

क्योंकि आज हम आपको इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की अलग-अलग स्किन टाइप वालों के लिए त्वचा का ख्याल रखने का तरीका बताने वाले हैं। आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि आपकी स्किन किस टाइप की है, ताकि आप एक सही रूटीन प्लान कर सकें जो आपकी स्किन की क्वालिटी को और बेहतर बनाए। आइए बिना देर किए हम एक्सपर्ट से स्किन केयर टिप्स के बारे में जानें।

पहले अपनी स्किन टाइप को पहचानें

सही स्किनकेयर रूटीन चुनने का पहला कदम है यही होता है कि आप अपनी स्किन टाइप के बारे में जानें और समझें। बता दें कि स्किन अलग-अलग प्रकार की हो सकती है जैसे- 

ड्राई स्किन (Dry Skin)

इसमें आपकी स्किन डल लगती है। आंखों और मुंह के आस-पास फाइन लाइंस दिख सकती हैं और पूरी स्किन पर सूखापन महसूस होता है। मौसम बदलने पर स्किन डिहाइड्रेटेड (पानी की कमी) और पपड़ीदार (flaky) महसूस होती है। रूखी स्किन होने के कारण, आप तापमान और क्लाइमेट के बदलावों के प्रति ज्यादा सेंसेटिव होते हैं, जो आपकी स्किन को ख़राब कर सकते हैं और इसे मैनेज करना मुश्किल हो जाता है।

ऑयली स्किन (Oily Skin)

ऑयली स्किन वालों की त्वचा बहुत ज्यादा तैलीय दिखती है, साथ ही उनके ओपन पोर्स भी होते हैं। ज्यादा तेल निकलने के कारण ऐसी त्वचा पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स होने का खतरा हो सकता है। प्रदूषण और आस-पास के फैक्टर्स पिंपल्स को और बढ़ा सकते हैं और दिन के आखिर में आपकी स्किन चिपचिपी लगती है। अक्सर स्किन पर एक चिकनी परत महसूस होती है और अगर आप दिन भर बाहर घूम कर घर आते हैं, तो आपकी स्किन बहुत ज्यादा गंदगी खींच लेती है।

कॉम्बिनेशन स्किन (Combination Skin)

अगर आपको अपने टी-जोन (माथा और नाक के पुल) पर तेल महसूस होता है, तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन कॉम्बिनेशन टाइप की है, जो सबसे आम है। गर्मियों में आपको बहुत ज्यादा ऑयल महसूस हो सकता है क्योंकि आपकी स्किन धूप से होने वाले नुकसानके प्रति सेंसिटिव हो जाती है।

अलग-अलग स्किन टाइप के लिए स्किन केयर रूटीन (Skin Care Tips For Different Skin Type)

शहनाज हुसैन ने बताया कि आप अपनी स्किन टाइप पहचानने के बाद, एक हेल्दी स्किन बनाए रखने और उसकी नैचुरल खूबसूरती वापस लाने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन चुनना आसान हो जाता है। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ये रूटीन चुनें- 

कैसे करें ड्राई स्किन की केयर

ड्राई स्किन को खूब नमी चाहिए होती है, ताकि डलनेस और पपड़ीदार स्किन की समस्या दूर हो सके। इसके अलावा, आपको जल्दी झुर्रियां (premature ageing) होने का खतरा हो सकता है। इसलिए, आपको एक हाइड्रेटिंग फेस वॉश, हल्का एक्सफोलिएशन (जैसे शास्क्रब जैसे बारीक दानों वाला), और केमिकल-फ्री या प्योर हर्बल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए। याद रखें, रात में अपनी स्किन में नमी बनाए रखने के लिए एक हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर और एक सीरम जरूर लगाएं।

ऑयली स्किन की केयर कैसे करें?

ज्यादा तेल निकलने के कारण आपकी चमकदार लेकिन चिकनी स्किन को मैनेज करना मुश्किल है, इसे सही स्किनकेयर रूटीन चाहिए। इसलिए ऐसे में शहजना हुसैन ने बताया कि 'मैं ऑयल-फ्री प्रोडक्ट इस्तेमाल करने का सुझाव देती हूं। नीम और तुलसी के गुणों से भरा जेंटल क्लींजर (हल्का फेस वॉश) डीप पोर क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल करें। गुलाब के एसेंस वाला फेस मिस्ट/स्किन टोनर ऑयली स्किन के लिए एकदम सही काम करता है क्योंकि यह तेल के प्रोडक्शन को संतुलित करता है।

कॉम्बिनेशन स्किन वाले स्किन केयर कैसे करें?

कॉम्बिनेशन स्किन टाइप में मौसम के हिसाब से आपकी स्किन बदलती रहती है, यह एक ही समय में ऑयली और ड्राई दोनों हो सकती है, जिससे सही प्रोडक्ट चुनना मुश्किल हो जाता है। जिसकी केयर को लेकर शहनाज हुसैन कहती हैं कि 'मैं साबुन रहित (soap-free formulation) एक जेंटल क्लींजर इस्तेमाल करने का सुझाव देती हूं। साथ ही हफ्ते में दो बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें। अपनी स्किन को एक हल्के मॉइस्चराइजर से मॉइस्चराइज करें जो नमी का सही स्तर बनाए रखें। अपने चेहरे पर स्किन टोनर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

सेंसेटिव स्किन की समस्याएं

शहनाज हुसैन ने बताया कि 'मैंने देखा है कि कई बार स्किन पर एलर्जी, सूजन, रेडनेस और इरिटेशन होती है। ये लक्षण सेंसिटिव स्किन के हो सकते हैं। ऐसा उन प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हो सकता है जो आपकी स्किन टाइप के अनुकूल नहीं हैं या खाने में किसी एलर्जी या आस-पास के फैक्टर्स के कारण हो सकता है जो आपकी स्किन को परेशान कर रहे हैं।

सेंसिटिव स्किन की देखभाल कैसे करें?

केमिकल-फ्री प्रोडक्ट (जैसे हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट) का इस्तेमाल करें। हल्का एक्सफोलिएशन करें। सिर्फ सेंसेटिव स्किन के लिए बने प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, स्किन को ठंडा करने वाले प्रोडक्ट जैसे एलोवेरा, खीरा और पुदीना (Mint) बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करना याद रखें।

हेल्दी स्किन के लिए टिप्स

  • स्किन को हेल्दी बनाने के लिए SPF (सनस्क्रीन) लगाना कभी न भूलें। 
  • यह स्किनकेयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है और स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। 
  • सोने से पहले हमेशा अपना मेकअप हटाएँ।
  • रात में सीरम लगाने से स्किन की नमी का स्तर बना रहता है।
  • हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें।
  • गर्मियों में अपने शरीर को हाइड्रेट रखें ताकि नमी की कमी और पपड़ीदार स्किन की समस्या न हो।

Highlights

  • आप अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें।
  • रात को सोने से पहले मेकअप मिटाकर सोएं।
  • हेल्दी स्किन के लिए एसपीएफ सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सर्दियों में स्किन फटने से कैसे बचाएं?

सर्दियों में चेहरा फटने से रोकने के लिए, त्वचा को मॉइस्चराइज रखें, रात को सोने से पहले तेल लगाएं और बार-बार चेहरा न धोएं।

क्या एक्ने-प्रोन स्किन पर बर्फ रगड़ सकते हैं?

अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने हैं तो बर्फ का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे त्वचा बढ़ सकती है।

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।

क्या ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए ?

जी हां, ऑयली स्किन पर एलोवेरा लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें और तौलिए से सुखाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source