बालों का झड़ना दूर करेगा जावेद हबीब का बताया नुस्खा, सीखा दिया बाल धोने का सही तरीका

Jawed Habib Ke Nuskhe: आज हम आपको हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का बताया बालों की देखभाल करने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जो हेयर फॉल भी कम करेगा और स्कैल्प को हेल्दी भा बनाएगा।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : September 7, 2025 8:23 PM IST

Jawed Habib Ke Nuskhe Se Hair Care Kaise Kare: कोई समय से पहले बालों के सफेद होने से परेशान है तो कोई उनके झड़ने से, बालों की ये समस्याएं कभी खत्म होती ही नहीं हैं। जहां हममें से ज्यादातर लोग महंगे प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, वहीं बालों के एक्सपर्ट जावेद हबीब का मानना ​​है कि इन सभी परेशानियों का जवाब हमारे ही डेली रूटीन में छिपा है। कैसे? आइए बताते हैं।

एक पॉडकास्ट के दौरान जावेद हबीब ने बालों को सही तरीके से धोने की बात की। जब बालों को साफ रखने की बात आती है, तो जावेद उन्हें रोजाना धोने की सलाह देते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा करने की एक खास तकनीक बताई। उन्होंने प्री-कंडीशनिंग का एक तरीका बताया है, जो न सिर्फ बालों को हेल्दी रखता है, बल्कि उन्हें सफेद होने से बचाता है, रूसी बढ़ने से रोकता है और हेयर फॉल भी कम करता है। आइए एक्सपर्ट से बताए हेयर वॉश करने के तरीके के बारे में जानें।

अपने बालों को अच्छी तरह धोएं

जावेद हबीब ने पहला स्टेप बालों को अच्छी तरह से धोने का बताया है। किसी भी गंदगी को हटाने और स्कैल्प को कंडीशनिंगके लिए तैयार करने के लिए सादे पानी से शुरुआत करें। यानी की पहले आप सादे पानी से हेयर वॉश करें और फिर आगे के स्टेप्स करें।

हल्के हाथों से तेल लगाएं

बालों को कंडीशनर करने के लिए तेल का इस्तेमाल करें, लेकिन स्कैल्प पर मालिश करने से बचें। जावेद हबीब कहते हैं कि 'अगर आपके बाल लंबे हैं, तो उन्हें रगड़ने या ज्यादा जोर से दबाने के बजाय बस कंघी करें।' ऐसा करने से वह कम टूटेंगे।

तेल को 5 मिनट के लिए लगा रहने दें

तीसरे स्टेप में आप अपने बालों पर तेल लगाए गए तेल को 5 मिनट तक अब्सॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। इस थोड़े से समय में तेल स्कैल्प को चिपचिपा बनाए बिना बालों पर हल्के से लग जाता है। और उन्हें पूरा पोषण भी दे देता है। इसलिए तेल लगाने के बाद तुरंत हेयर वॉश न करें।

नेचुरल क्लींजर से करें हेयर वॉश

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि 'अपने बालों को धोने के लिए आप शैम्पू, साबुन या शिकाकाई जैसे हर्बल विकल्पों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।' साथ ही वे यह भी कहते हैं कि नेचुरल जड़ी-बूटियां बालों की चमक बनाए रखने और केमिकल्स से होने वाले नुकसान से बालों की रक्षा करती हैं। इसलिए हमेशा नेचुरल क्लींजर चुनें।

क्या हैं इस प्री-कंडीशनिंग के फायदे?

जावेद हबीब ने बताया कि अगर आप इस मेथड का उपयोग करते हैं तो आपके बाल कभी सफेद नहीं होंगे, न ही आपके बाल झड़ेंगे, और न ही आपको रूसी होगी। तो फिर देर किस बात की है? आइए आज से ही शुरू करें एक्सपर्ट के बताए तरीके से बालों को धोना।

  • Highlights
  • बालों को धोने के लिए नचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • बालों को पोषण देने के लिए तेल लगाएं।
  • बालों को हेल्दी रखें और केमिकल का कम उपयोग करें।

FAQs

सफेद बाल आना कैसे बंद करें?

सफेद बालों को रोकने के लिए, स्वस्थ आहार लें, तनाव कम करें, और बालों की उचित देखभाल करें। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक उपाय भी मदद कर सकते हैं।

स्कैल्प साफ करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source