नीम के पानी से चेहरा कैसे धोएं? जानें 5 तरीके, जिनसे मिटेंगे मुंहासे और फोड़े-फुंसी

Neem Water Benefits in Hindi: नीम का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। आप भी नीम के पानी से चेहरा धो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 20, 2025 5:16 PM IST

Neem Water for Face Wash:नीम को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। नीम मुंहासों, फोड़े-फुंसियों और दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है। यह त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं। यह अतिरिक्त तेल को सोखता है और ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है। नीम त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। वैसे तो कई लोग चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाते हैं। लेकिन, आप चाहें तो नीम के पानी से चेहरा भी धो सकते हैं। आइए, जानते हैं नीम के पानी से चेहरा कैसे धोएं (Neem ke Pani se Chehra Kaise Dhoye)?

नीम की पत्तियां उबालें

आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर चेहरा धो सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 कप पानी लें। इसमें नीम की 10-15 पत्तियां डालें। अब इसे तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। इस पानी को थोड़ा नॉर्मल होने दें। फिर आप इस पानी से चेहरा धो सकते हैं। नीम की पत्तियों से चेहरा धोने से त्वचा के मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।

नीम और तुलसी की पत्तियां उबालें

आप नीम और तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर भी चेहरा धो सकते हैं। इसके लिए आप पानी लें और इसमें नीम और तुलसी की पत्तियां डालें। अब इसे उबालें और फिर पानी को नॉर्मल होने दें। इसके बाद आप नीम और तुलसी की पत्तियों के पानी से चेहरा धो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को बैक्टीरिया आदि से बचाते हैं। इससे मुंहासों की समस्या ठीक होती है

नीम और एलोवेरा का पानी

आप नीम के पानी में एलोवेरा जेल मिलाकर भी चेहरा धो सकते हैं। इसके लिए आप नीम का पानी लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। यह मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, चेहरे की पफीनेस को भी कम करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source