
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : October 13, 2025 6:14 PM IST
Fitkari Se Chehra Kaise Dhoye: हम में से ज्यादातर महिलाएं चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान हैं, जैसे किसी की स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है तो किसी चेहरे पर हद से ज्यादा तेल जमा हो जाता है। अपनी त्वचा संबंधी रोजमर्रा की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हम कभी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो कभी डॉक्टर के पास जाकर दवाइयां खाते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्यों?
क्योंकि आज हम आपको इस लेख में फिटकरी और गुलाब जल से तैयार एक ऐसा नुस्खा बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल करके आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और एकदम साफ हो जाएगी। साथ ही अगर आपके फेस पर कोई दाग-धब्बे हैं तो वो भी क्लियर हो जाएंगे। तो फिर बिना देर किए, आइए जानते हैं फिटकरी और गुलाब जल से चेहरा धोने का तरीका।
आपको बता दें कि आम सी दिखने वाली इस फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज होती है, जो एक्ने-पिंपल्स को कम करने, पित वाले दोनों को बढ़ने से रोकने, दाग-धब्बों को हल्का करने, समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइंस को हल्का करने और रंगत निखार में फायदेमंद होती है। यही कारण है कि कई लोग अपने चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमालकरते हैं।
सदियों से ही चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमालकिया जाता रहा है। यह हमारी त्वचा को गहराई से साफ करने, ड्राईनेस को दूर कर नरिश करने, गहराई तक पोषण देने और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसी के साथ चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए भी गुलाब जल का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए अब हम गुलाब जल और फिटकरी का पानी व उससे चेहरा धोने का तरीका जानें।
फिटकरी का पानी बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच फिटकरी पाउडर, 1 कटोरी गुलाब जल और 3-4 चम्मच कच्चा दूध। इन तीनों चीजों को आप एक बाउल में डालकर मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है चेहरे पर निखार लाने वाला फिटकरी का पानी।
अब आप पहले रुई को इस पानी में डुबोएं और फिर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए स्किन को साफ करें। आप देखेंगे की त्वचा की धूल-मिट्टी साफ हो रही है। इसके बाद मुंह धोने के लिए इस फिटकरी के पानी का इस्तेमालकर लें। जब मुंह धुल जाए तो उसे हल्के हाथों से व तौलिए से बिना रगड़े फेस को पोछें। आखिर में अपनी स्किन को किसी अच्छे मॉइस्चराइजर के साथ मॉइस्चराइज करें और सॉफ्ट टेक्सचर दे दें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, फिटकरी में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को हल्का करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
फिटकरी हर स्किन टाइप के लिए अच्छी है, बशर्ते इसे रोज इस्तेमाल न किया जाए।
नहीं, बल्कि फिटकरी में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद होते हैं।
फिटकरी बैक्टीरिया के संक्रमण को भी ठीक कर सकती है। यह सिर्फ फंगल इंफेक्शन को नहीं, बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी ठीक कर सकती है। यह बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है।