
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Walnut oil for Face
Walnut Oil for Skin: चेहरे की रंगत को निखारने, स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाने और जवां बनाने का दावा करने वाले बाजार में हजारों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि, कई बार इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को यूज करना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में से एक है अखरोट, जिसका सेवन सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इसका तेल भी स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। बता दें कि अखरोट का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत निखारने के साथ-साथ उसे नमी देने का काम भी करता है। आइए आपको इसके इस्तेमाल के तरीके बताते हैं।
अखरोट के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ नमी भी देते हैं। यदि आप नियमित रूप से अखरोट का तेल चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे ड्राई स्किन की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाती है। इसे लगाने के लिए पहले फेस वॉश करें और फिर अखरोट के तेल की कुछ बूंदे स्किन पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करेंगे, तो ज्यादा फायदा मिलेगा।
अखरोट के तेल को चेहरे पर सीरम के तौर पर भी लगाया जा सकता है। सीरम त्वचा को क्लीयर बनाने का काम करता है। ऐसे में रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर सोएं। इससे रातभर स्किन को पोषण मिलेगा और चेहरा दिन भर ग्लो करेगा।
अखरोट के तेल को हाइड्रेटिंग फेस मास्क के रूप में भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह चेहरे की गंदगी को दूर कर त्वचा की रंगत को निखारता है। साथ ही स्किन हाईड्रेटेड भी दिखती है। इसके लिए अखरोट के तेल की कुछ बूंदों को शहद या दही के साथ मिलाएं और पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। आपको फर्क साफ दिखेगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।