बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

Hair Fall Kaise Roke: बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजमेरी का तेल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : April 2, 2026 2:26 PM IST

Balo Ka Jhadna Rokne Ke Liye Kya Kare: आजकल कुछ लड़कियां शॉर्ट हेयर ट्रेंड को तो फॉलो कर ले रही हैं, लेकिन फिर जब बालों की ग्रोथ नहीं हो रही तो वह तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल लड़कों का भी है, क्योंकि कम उम्र में ही उनके बाल झड़ने लगे हैं और नए बाल आने की बजाय गंजापन आ रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है हो जाता है कि हम कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो बालों व स्कैल्प की हेल्थ को तो ठीक रखे ही, साथ ही बालों का झड़ना रोकने में भी फायदेमंद हो।

इसलिए आज हम आपको इस लेख में बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजमेरी ऑयल के फायदे और उसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने वाले हैं। रोजमेरी ऑयल में कार्नोसिन एसिड, रोजमेरिनिक एसिड और कैंफर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं। आइए अब हम आपको हेयर फॉल रोकने के लिए रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।

डाइल्यूशन का तरीका अपनाएं

रोजमेरी ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए इसे डायरेक्ट स्कैल्प पर लगाने से जलन हो सकती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप इसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसे सही मात्रा में लें, जैसे आप एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच नारियल का तेल और उसमें 4-5 बूंद रोजमेरी ऑयल की डालकर मिक्स कर लें। इस मिश्रण से मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों का झड़नाकम होता है और उन्हें जड़ से मजबूती मिलती है।

शैम्पू में मिलाकर लगाएं तेल

अक्सर हमें बालों पर तेल लगाने का समय नहीं मिलता है। साथ ही स्कैल्प ऑयली हो या ड्राई, बालों के झड़ने की समस्याबनी ही रहती है। हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए इसे पहले आप अपने बालों को गीला करें, फिर अपनी हथेली पर शैम्पू रखें और उसमें 2 बूंद रोजमेरी ऑयल की मिलाक स्कैल्प पर लगाएं। 2-3 मिनट तक मसाज करें और फिर हेयर वॉश कर लें।

आप खुद देखेंगे कि पहले ही इस्तेमाल में आपके बाल कम झड़ रहे हैं और उनकी फ्रिजीनेस कम हो गई है। साथ ही यह तरीका डैंड्रफ को भी कम करने में मदद करेगा।

रोज करें रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल

हेयर फॉल को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजमेरी की ताजी या सूखी की पत्तियों को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और स्प्रे बोतल में भर लें। इसे रोजाना अपने बालों पर हेयर मिस्ट की तरह इस्तेमाल करें। यह नुस्खा उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो चिपचिपे तेल वाले से छुटकारा पाना चाहते हैं।

Highlights

  • रोजमेरी ऑयल में एंटीबैक्टियल गुण होते हैं जो स्कैल्प इंफेक्शन होने से रोकता है।
  • आप रोजमेरी ऑयल को डायरेक्ट अपनी स्कैल्प पर न लगाएं क्योंकि यह इरीटेशन पैदा कर सकता है।
  • अपने बालों को ऑयलिंग करें और हेल्दी खाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।