
Also Read
Rose Petals Face Packs: गुलाब के फूलों की चाय तो स्वादिष्ट होती ही है। इसके फूलों का पेस्ट भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। कई लोग गुलाब के फूलों का टोनर बनाकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो गुलाब के फूलों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर फेस पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। गुलाब के फूल त्वचा को हाइड्रेट करते हैं। इससे स्किन मुलायम, कोमल और चमकदार बनती है। गुलाब के फूलों का पेस्ट लगाने से चेहरे पर जमे डेड स्किन सेल्स भी आसानी से रिमूव हो जाते हैं। अगर आप चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं, इससे त्वचा का पीएच लेवल भी संतुलित रहेगा। यह स्किन को टोन करने में मदद करता है। लेकिन, आप सोच रहे होंगे कि चेहरे पर गुलाब के फूलों का पेस्ट (Gulab ke Phool ka Paste) कैसे लगाएं? तो आइए जानते हैं इसके बारे में-

आप चेहरे पर सिर्फ गुलाब के फूलों का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब की 5-6 पंखुड़ियां लें। अब इन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल डाल सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप गुलाब के फूलों का पेस्ट रोजाना लगा सकते हैं।
आप गुलाब के फूलों के पेस्ट में कच्चा दूध मिक्स करके भी लगा सकते हैं। आप गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर पीस लें। अब 2 चम्मच गुलाब के फूलों का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध डालें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। साथ ही, चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटते हैं।

गुलाब के फूलों के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। अगर आप चेहरे पर गुलाब के फूल और एलोवेरा का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे स्किन हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रहेगी। साथ ही, चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे भी दूर होंगे। आप 2 चम्मच गुलाब के फूलों का पेस्ट लें और इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 4-5 बार कर सकते हैं।

अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप गुलाब के फूलों में बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को रोकने में मदद करता है। आप 3 चम्मच गुलाब के फूलों का पेस्ट लें और इसमें आधा चम्मच बेसन मिलाएं। आप चाहें तो थोड़ा-सा गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।