चेहरे पर लटकती झुर्रियां को कम कर सकता है चावल का पानी, इस तरह करें इस्तेमाल

Rice Water for Wrinkles Skin :  चेहरे से झुर्रियों को हटाने के लिए चावल के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 13, 2023 7:38 PM IST

Rice Water for Wrinkles Skin : आज के समय में कई लोग अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन इन ट्रीटमेंट को लेने से स्किन पर बुरा असर पड़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करे, तो इसके लिए आप घर पर मौजूद चीजों का प्रयोग करें। नैचुरल चीजों का प्रयोग करने से स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इन नैचुरल उपायों में चावल का पानी शामिल है। चावल के पानी में मौजूद गुण स्किन से दाग-धब्बों को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। साथ ही यह चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है चावल का पानी और कैसे करें इसका प्रयोग?

चावल का पानी क्या है? - What is Rice Water?

चावल का पानी चावल को पानी में भिगोने के बाद बचा हुआ स्टार्च है। इसमें मौजूद इनोसिटोल और फेरुलिक एसिड स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनोसिटोल या विटामिन बी8, एक प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली शुगर है। यह त्वचा को अधिक लोचदार बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से सीबम स्राव को कमकिया जा सकता है और उम्र बढ़ने के कई लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।  फेरुलिक एसिड भी विटामिन सी और ई के लिए शानदार एंटीऑक्सीडेंट है। यह कोशिकाओं में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को बचाव कर सकता है। इससे स्किन को जवां करने में मदद मिल सकती है। 

लटकली झुर्रियों को कम करता है चावल का पानी - Rice Water Reduce Anti-Aging

चेहरे पर चावल के पानी का उपयोग करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह चेहरे पर मौजूद महीन रेखाओं को कम करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर रूप से होता है, जो इलास्टेज को कम करता है। 

एलास्टेज एक यौगिक जो स्किन पर झुर्रियों का जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए यदि आप महीन रेखाओं, बढ़ती उम्र के लक्षण और काले धब्बों को कम करना चाहते हैं, तो चेहरे पर नियमित रूप से चावल के पानी का प्रयोग करें। इससे काफी हद तक झुर्रियां, फाइन-लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है।

चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें चावल का पानी ? - How to Use Rice Water on face

फेस पैक के रूप में करें चावल के पानी का उपयोग 

चावल के पानी को चेहरे पर लगाकर 15-30 मिनट के लिए छोड़ देने से आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण प्राप्त हो सकता है। चावल का पानी को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से मुंहासों और फुंसियों का इलाज करने में मदद मिल सकती है। यह चेहरे पर दाग-धब्बों को रोकने में मदद कर सकता है। 

चावल के पानी को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करना

उबले हुए चावल और चावल के पानी का पेस्ट बनाकर इसे अपनी स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की मृत कोशिकाएं बाहर निकल जाती हैं। साथ ही रोम छिद्रों को भी खोलने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह डेड सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है। 

स्किन से झुर्रियों को कम करने के लिए चावल के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source