Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Chehre Par Chawal Ka Istemal: चावल के आटे के बारे में तो आपने सुना ही होगा! कई लोग इसके चीले बनाकर खाते हैं तो कुछ इडली और डोसा। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, गुलेटिन फ्री होता है, हार्ट को हेल्दी रखता है और एंटीऑक्सीडेंट के साथ इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चावल का आटा चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। इतना कि कई लोग इसे में अपने चेहरे पर फेस पैक और मास्क की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि चावल के पानी तक को नहीं छोड़ रहे।
अब भला चावल के आटे को चेहरे पर लगाने से क्या होगा? ये हम आपको इस लेख में बताएंगे। और साथ ही इसे इस्तेमाल करने का बहुत ही असरदार तरीका भी बताएंगे। ताकि जो फायदा दुनिया वाले उठा रहे हैं, वो लाभ आपको भी मिले, क्यों? तो आइए बिना देर किए हम चेहरे पर चावल का आटा लगाने के फायदों के बारे में जानें।
आपको बता दें कि इस ये आम सा दिखने वाले चावल में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, यानी कि यह स्किन के अंदर तक जाकर उसे गहराई से साफ करने का काम करता है। डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा को साफ करता है। इसके अलावा चेहरे पर आने वाले तेल को कम करता है, एक्ने स्कार्स को हल्का करता है और कमाल का ग्लो भी देता है। ये तो रही फायदों की बात, आइए अब हम इसे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिएइस्तेमाल करने का तरीका जानें।
इसके लिए आपको चाहिए 2 चम्मच चावल का आटा, पेस्ट बनाने लायक जरूरत अनुसार मात्रा में गुलाब जल, 1 चम्मच एलोवेरा और ऑलिव ऑयल की 2-3 बूंदें। ताकी आपकी त्वचा जो है वो रूखी ना हो जाए। अब आप इन सभी चीजों को एक कटोरे में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है चावल के आटे से बना फेस पैक। आइए अब जानते हैं इसे लगाना कैसे है?
सबसे पहले आप अपने सभी बालों को पीछे कर लें ताकि चेहरे पर न आएं। इसके बाद तैयार पेस्ट की एक लेयर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर फेस वॉश कर लें। ध्यान रखें कि मुंह धोने के बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना बिल्कुल न भूलें। इससे स्किन हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रहती है। आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
रोज अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले आप पानी उबालें, उसमें अलसी और चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे कुछ मिनट ठंडा होने दें। और फिर तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 10 से 20 मिनट बाद धो लें।
आप अपने चेहरे पर बेसन, हल्दी और दही फेस पैक या फिर कच्चे दूध से चेहरा साफ करके अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।