
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : June 17, 2025 5:10 PM IST
Kacha dudh Chehre Par Lagane Se Kya Hota Hai: घर में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमारी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ-साथ कई त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं। इसी नेचुरल इंग्रीडिएंट की लीस्ट में शामिल है कच्चा दूध, जो न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन हर किसी के चेहरे पर दूध से ग्लो नहीं आता है, जिसका कारण है उसका स्किन पर सही तरीके से इस्तेमाल न करना।
कोई भी रेमेडी तभी असर करती है जब उसे इस्तेमाल करने का तरीका सही हो। इसलिए आज हम आपको चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का बहुत ही खास और असरदार तरीका बताने वाले हैं, जिसे आजमाकर आप हफ्तेभर में ही अपने चेहरे से सारे दाग-धब्बों को गायब कर सकते हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का सही तरीका। (Chehre Par Kacha dudh Lagane ka sahi tarika)
कच्चा दूध में लैक्टिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मिलकर हमारी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई त्वचा को साफ करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप सही तरीके से चेहरे पर कच्चा दूध लगाने का तरीकाजान लें तो चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपने हमारे बताए इस एक तरीके से चेहरे पर कच्चा दूध लगा लिया तो नेचुरल ग्लो मिलेगा।
वैसे तो कच्चा दूध हमारी स्किन के लिए इतना फायदेमंद होता है कि हम उसे डायरेक्ट अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे 1 चम्मच चावल का आटा और शहद के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएंगे तो दाग-धब्बों से राहत भी मिलेगी और फेस पर नेचुरल ग्लो भी आएगा। इस पैक को आप 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर फेस वॉश कर लें। रोजाना कच्चे दूध के इस्तेमाल से आपको खुद ब खुद असर दिखना शुरू हो जाएगा।
जब हम कच्चे दूध में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो त्वचा के लिए इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। एक ओर जहां कच्चा दूध हमारी चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने, डेड स्किन सेल्स को साफ करने और रंगत निखार में मदद करता है। वहीं शहद अपनी एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी से हमार चेहरे पर फाइन लाइंस बढ़ने से रोकता है।
अक्सर अलग-अलग तरह के फेस वॉश का इस्तेमाल करने के बाद हमारी त्वचा ड्राई हो जाती है, ऐसे में आप रोज सुबह उठकर रुई को दूध में डुबोकर अपने चेहरे पर रब कर सकते हैं। आप देखेंगे कि चेहरे की सारी गंदगी रूई पर आ गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध ने क्लींजर की तरह काम किया और त्वचा की गंदगी को साफ कर दिया।
आप चाहें तो रात को सोने से पहले भी कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यही वो समय होता है जब हमारी स्किन को अच्छे से हील होने का टाइम मिल जाता है। रातभर कच्चे दूध को चेहरे पर लगाना आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी, त्वचा में जलन, या संक्रमण हो सकता है, खासकर ऑयली या सेंसिटिव स्किन वालों को। इसलिए कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
जी हां, ये आपके चेहरे से दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है।