
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : August 10, 2023 3:50 PM IST
Potato For Glowing Skin: चाहे महिला हो या पुरुष, निखरी और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण धीरे-धीरे त्वचा की चमक खोने लगती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आलू हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आलू त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह चेहरे पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और एक्सट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। आलू का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत सुधारने में भी काफी प्रभावी होता है। तो चलिए, जानते हैं कि निखरी त्वचा के लिए आलू का इस्तेमाल किन तरीकों से (How To Use Potato For Glowing Skin) किया जा सकता है –
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। आलू चेहरे की डीप क्लीनिंग करेगा, जिससे चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल साफ होगा। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको निखरी और बेदाग त्वच मिलेगी।
निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए आप आलू और दही का फेस पैक लगा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग -धब्बों को साफ करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है। वहीं, आलू त्वचा पर एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को रोकने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आप आलू को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आलू और एलोवेरा, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच आलू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।
इसके लिए आप बाउल में एक चम्मच आलू का रस लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस और 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद, पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन तरीकों से आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।