Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dark Neck Remedy: हम सभी के घरों में आलू का इस्तेमाल पराठे, सब्जी और कई तरह व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू का उपयोग त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है? हम में से कई लोगों की गर्दन पर मैल या कालापन जमा हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी डार्क नेक की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आलू का इस्तेमाल सकते हैं। आलू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों और कालेपन को साफ करने में मदद करते हैं। आलू में मौजूद गुण त्वचा की रंगत को साफ करने में भी प्रभावी होते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आलू का उपयोग किन-किन तरीकों से किया जा सकता है?
अगर आप गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे निचोड़ कर आलू का रस निकाल लें। अब इसे कॉटन की मदद से अपनी गर्दन कर लगाएं। लगभग 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
नींबू में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो त्वचा की टैनिंग को कम करता है। यह स्किन टोन को हल्का करने में भी मदद करता है। गर्दन का कालापन हटाने के लिए आप आलू और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बाउल में एक चम्मच आलू का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को कॉटन की मदद से अपनी गर्दन पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद अपनी त्वचा को पानी से साफ कर लें। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपको काफी लाभ होगा।
अगर आपकी गर्दन पर कालापन जमा है, तो आप आलू और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बाउल में एक चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच आलू का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद इस पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को लगाने से डार्क नेक से छुटकारा मिल सकता है।
गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का इन 3 तरीकों से उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।