
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : May 20, 2024 6:40 PM IST
White Hair Home Remedy: सफेद बालों की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। एक समय था सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। प्रदूषण, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से कम उम्र में सफेद बालों की समस्या हो सकती है। ऐसे में, अपने सफेद बालों को काला करने के लिए अधिकतर लोग मेहंदी, हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप चाहे तो कुछ नैचुरल चीजों की मदद से बालों को काला कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में प्याज भी शामिल है। जी हां, प्याज के इस्तेमाल से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, प्याज के रस में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो बालों के रोम में हाइड्रोजन पेरोक्साइड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे सफेद बालों की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें (How To Onion for White Hair In Hindi)?
सफेद बालों को काला करने में प्याज का रस प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आप दो से तीन प्याज को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। रात को सोने से पहले स्कैल्प और बालों में प्याज का रस अच्छी तरह लगाएं। इसे रात भर के लिए लगा कर छोड़ दें। फिर सुबह किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सफेद बालों को काला करने के लिए आप प्याज के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस नुस्खे का प्रयोग करने से आपको जल्द फर्क नजर आने लगेगा।
सफेद बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप प्याज के रस और नारियल तेल के मिश्रण को अपने बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए नारियल के तेल में दो प्याज काटकर पका लें। ठंडा करने के बाद इसे कांच की बोतल में छान लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले हो सकते हैं।
Disclaimer: सफेद होते बालों को काला करने में प्याज बहुत असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपके बाल उम्र से पहले काफी सफेद हो रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.