इन 3 तरीकों से बालों में लगाएं प्याज का रस, कुछ ही दिनों में लंबे-घने हो जाएंगे बाल

Onion Juice For Hair Growth: अगर बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है या बालों की ग्रोथ रुक गई हो, तो प्याज का रस बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें बालों में प्याज का रस लगाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 4, 2023 12:21 PM IST

Onion Juice For Hair Growth: प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण बालों के झड़ने की समस्या काफी आम हो गई है। कई लोग बालों की धीमी ग्रोथ से भी परेशान रहते हैं। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू, तेल और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी बालों को जल्दी लंबा करना चाहते हैं, तो प्याज के रस को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। बालों में प्याज का रस लगाने से डैंड्रफ, सफेद बाल, हेयर फॉल और पतले बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्याज का रस बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसके लिए आप कई तरीकों से प्याज का रस अपने बालों में लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं प्याज के रस से बाल बढ़ाने का तरीका -

प्याज का रस और नारियल तेल

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करते हैं। साथ ही, बालों को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप प्याज के रस और नारियल तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। करीब 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्याज का रस और आंवला

बालों को बढ़ाने के लिए आप प्याज के रस में आंवला जूस मिक्स करके अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज के रस में आंवला जूस डालें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें। इससे आपको डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे

प्याज का रस और शहद

प्याज के रस और शहद का कॉम्बिनेशन बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। यह बालों को घना, मुलायम और चमकदार भी बनता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 3-4 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप इन तरीकों से प्याज के रस का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने कोई हेयर ट्रीटमेंट करवाया है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source