कंधे से कमर तक पहुंच जाएंगे बाल, घर पर तैयार करें प्याज-मेथी से बना ऑयल

Kamar Tak Bal Badhane Ka Nuskha: अगर आप अपने बालों की लंबाई कमर से कंधे तक पहुंचाना चाहते हैं, आज ही प्याज और मेथी के बीजों को इस्तेमाल करने का सही तरीका जान लें, ताकि बाल भी न झड़े और हेयर ग्रोथ भी बढ़े।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 25, 2025 5:31 PM IST

Bal Badhane Ke Liye Onion-Methi Kaise Use Kare: आप में से ऐसी कई महिलाएं होंगी जिनकी या तो हेयर ग्रोथ रुक गई होगी, या धीमी होगी या फिर उन्हें हाल ही में हेयर कट किया होगा। अगर आप कम समय में अपने बालों की ग्रोथ को हेल्दी तरीके से बूस्ट करना चाहते हैं तो केमिकल वाले प्रोडक्ट और हेयर ट्रीटमेंट लेने के बजाय घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। क्या लगाने से बाल बढ़ेंगे?

अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है तो जवाब है प्याज का रस और मेथी के बीज। जी हां, ये दोनों ही हमारे बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने में फायदेमंद होते हैं, लेकिन आपको इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। आइए जाने बाल बढ़ाने के लिए प्याज-मेथी का तेल कैसे बनाएं। (Hair Growth Ke Liye Onion-Methi Oil Recipe)

क्या बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस फायदेमंद है? (Is Onion Juice Good For Hair Growth)

जी हां, ये सच है कि प्याज का रस बाल बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में प्रचुर मात्रा में सल्फर पाया जाता है जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। आपको बता दें कि कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो हमारे बालों और स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।

हेयर ग्रोथ के लिए मेथी के बीज कितने फायदेमंद हैं? (Fenugreek Seeds to Promote Hair Growth)

जिस तरह प्याज के रस से बाल बढ़ते हैं उसी तरह मेथी के बीज ही बालों का झड़ना रोक उनकी ग्रोथ को बूस्ट करने का काम करता है। मेथी में भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और साथ ही कुछ पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों की हेल्थ को सुधारने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं प्याज और मेथी के बीजों से तेल बनाने का तरीका।  (Pyaj Or Methi Se Tel Banane Ka Tarika)

प्याज और मेथी सीड से तेल बनाने के लिए क्या चाहिए? (Ingredients for Onion And Methi Seeds Oil)

इस तेल को बनाने के लिए आपको 2 कटोरी प्याज का पल्प, 4 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच कलौंजी, 1 मुट्ठी करी पत्ता और 4 कटोरी नारियल के तेल की जरूरत है। इन सभी चीजों को उबालने के लिए आपको एक डीप पैन या फिर कड़ाही की जरूरत है। आइए अब हम हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका जानें। (Hair Growth Oil Banane Ka Tarika)

प्याज के रस से बाल बढ़ाने का तेल कैसे बनाएं (How To Make Onion Oil)

सबसे पहले आप कड़ाही लें और उसमें नारियल का तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें प्याज का रस डालकर 5 मिनट तक अच्छे से पकाएं। 5 मिनट बाद इसमें करी पत्ता, मेथी दाना और कलौंजी के बीज डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब 10 मिनट तक तेल को मीडियम आंच पर पकने दें। आखिर में जब सभी बीज, प्याज और करी पत्ता काले हो जाएं तो गैस बंद कर दें। तेल को छान लें और देखें तैयार है आपके बाल बढ़ाने वाला तेल।

बालों पर तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

तैयार तेल को आप एक कंटेनर में भरकर रख दें और जब भी इस्तेमाल करना हो तो एक कटोरी में निकालकर हल्का गुनगुना कर लें। गुनगुने तेल से अपनी स्कैल्प की मसाज करें और फिर सभी बालों पर तेल लगा दें। आप चाहें तो इस रातभर भी रख सकते हैं वरना नहाने से 2 घंटे पहले तेल लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें।

सवाल-जवाब

बालों में प्याज का रस लगाने से क्या नुकसान होता है?

जी हां, अगर आपकी स्कैल्प बहुत सेंसिटिव है तो ज्यादा प्याज लगाने से खोपड़ी में खुजली हो सकती है और जलन पैदा हो सकती है।

तेजी से हेयर ग्रोथ कैसे करें?

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल बदलें, खानपान में पोषक तत्वों को शामिल करें, आंवला, शिकाकाई और रीठा जैसी जड़ी बूटियों का बालों पर इस्तेमाल करें। ये हेल्दी हेयर ग्रोथ को प्रमोट करेंगे।

बालों की ग्रोथ के लिए सबसे बेस्ट क्या है?

बालों की ग्रोथ के लिए नारियल का तेल, तिल का तेल या फिर अरंडी का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है।

हेयर ग्रोथ रुक जाए तो क्या करें?

बाल बढ़ना रुक जाए तो आंवला खाएं और बालों पर भी इसके पाउडर का इस्तेमाल करें, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट से बचें और नेचुरल चीजों को चुनें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source