चेहरे पर लगाएं नीम की पत्तियों से तैयार फेसपैक, पिंपल्स और एक्ने की परेशानी होगी दूर

Neem face pack for Natural Glow :चेहरे पर नीम से तैयार फेसपैक लगाने से आपकी स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसे आप आसान तरीकों से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं लगाने का क्या तरीका है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 24, 2026 10:30 AM IST

Neem face pack for pimples and dark spots : गर्मी के सीजन में चेहरे पर काफी ज्यादा ऑयल जमा होने लगते हैं। इसके अलावा धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से चेहरे पर अन्य तरह की कई परेशानियां होने लगती हैं। मुख्य रूप से इस सीजन में पिंपल्स और एक्ने जैसी दिक्कतें काफी ज्यादा होने लगती हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों से तैयार फेसपैक आपके चेहरे के लिए बेस्ट हो सकता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसे लेख में हम चेहरे पर नीम का फेसपैक लगाने के फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-

नीम का फेसपैक लगाने के क्या फायदे हैं?

अगर आप नियमित रूप से नीम का फेसपैक लगाते हैं, तो इससे आपकी परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है। इसे लगाने के कई फायदे हैं, जैसे-

पिंपल्स और एक्ने की परेशानी करे दूर

नियमित रूप से अगर आप नीम का फेसपैक लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, नीम में बैक्टीरिया को खत्म करना का गुण होता है, जो एक्ने को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।

चेहरे से अतिरिक्त ऑयल करे कम

नियमित रूप से अगर आप अपने चेहरे पर नीम का फेसपैक लगते हैं, तो इससे चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, गर्मियों के सीजन में स्किन ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस करती है। नीम का पैक अतिरिक्त तेल को बैलेंस करता है, जिससे चेहरे को मैट और फ्रेश लुक मिल सकता है।

दाग-धब्बों को करता है कम

स्किन पर होने वाली दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने में नीम का फेसपैक मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण स्किन से डार्क स्पॉट्स को कमकरने में मददगार हो सकता है। इससे धीरे-धीरे दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है।

स्किन से खुजली और इंफेक्शन को करे कम

त्वचा पर होने वाली खुजली और इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने में नीम की पत्तियों से बना फेसपैस फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन रैशेज, खुजली इत्यादि समस्याओं को शांत कर सकता है।

चेहरे पर लाए ग्लो

यदि आप अपने चेहरे पर नीम से तैयार फेसपैक लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन को ठंडक मिल सकती है। यह चेहरे पर होने वाली सनबर्न, जलन, रैशेज, लालिमा इत्यादि को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से इस फेसपैक को लगाने से आपकी स्किन पर नैचुरल ग्लो आ सकता है।

चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें नीम का फेसपैक?

अगर आप अपने चेहरे पर नीम का फेसपैक लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले नीम की कुछ फ्रेश पत्तियां लें। इन पत्तियों को पीसकर इसमें थोड़ा सा गुलाबजल और दही को मिक्स करें। अब इस पैक को करीब 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 2 बार इस पैक को लगाने से स्किन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

Disclaimer : चेहरे पर नीम का फेसपैक लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार स्किन पर नीम का फेसपैक लगा रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ताकि किसी तरह की परेशानी होने से  आप बच सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.