घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर लगा लें मुल्तानी, पड़ोसन पूछेगी ग्लोइंग स्किन का राज

Shaam Ko Chehre Par Multani Mitti Lagane Ke Fayde: अगर आप शाम को टहलने जाते हैं तो घर से निकलने से पहले इस मुल्तानी फेस पैक को जरूर लगाएं। ये आपके चेहरे पर ऐसा निखार देगा कि हर कोई आपकी सारी पड़ोसन खूबसूरती का राज पूछने लगेंगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 24, 2025 9:11 AM IST

Multani Mitti For Face: हम सभी की ये सबसे बुरी आदत है, कि हम अपने घर पर रखी ऐसी चीजों को अनदेखा कर देते हैं जो चेहरे पर निखार लाने के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आप अपनी स्किन को गहराई से साफ और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। इससे आप घर पर ही चेहरे पर निखार लाने वाला फेस पैक बना सकते हैं। आज हम आपको ऐसा फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए आपक मुल्तानी मिट्टी और कुछ अन्य नेचुरल चीजों की जरूरत होगी। सुबह हो या शाम, किसी भी समय घूमने जाने से पहले इस पैक को जरूर लगाएं और फिर देखें कैसे आपकी सभी सहेलियां चमकते चेहरे का राज पूछती रह जाएंगी।

शाम को फेस पैक लगाने से क्या होगा?

सदियों से ही खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारी स्किन की गंदगी को साफ कर नेचुरल ग्लो बढ़ाने का काम करती है, चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने का काम करती है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में फायदेमंद होती है। इसी के साथ मुहांसों को कम करने और टैनिंग हटाने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है।

मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?

त्वचा के लिए फायदेमंद मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत है-

  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 3 चम्मच
  • चावल का आटा- 1/2 चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल- 1

कैसे तैयार करें फेस पैक

  • सबसे पहले आप एक बाउल लें और उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और बताई गई मात्रा अनुसार सभी सामग्री डालकर मिक्स कर दें।
  • शाम को घर से बाहर जाने से 15 मिनट पहले इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन दोनों पर लगाएं ताकि चेहरा अलग न चमके और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद आप मुंह धो लें और फिर देखें कैसे आपका चेहरा खिल उठता है।
  • आप इस नुस्खे को हफ्ते में दो-तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टे के साथ चावल का आटा लगाने के फायदे

मुल्तानी मिट्टी थोड़ी चिकनी होती है, लेकिन अगर आप इसके साथ चावल का आटा मिलाकर फेस पैक लगाते हैं तो ये स्क्रब की तरह काम करता है। ये आपके पोर्स को क्लीन करने और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। इसलिए इस नुस्खे में मुल्तानी मिट्टी के साथ राइस फ्लोर का इस्तेमाल किया गया है।

Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

सवाल-जवाब

मुल्तानी मिट्टी कितने दिन में असर करती है?

अगर आप अपने चेहरे पर हफ्तेभर से ज्यादा दिन तक मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये असर दिखना शुरू कर देती है।

अगर मैं मुल्तानी मिट्टी रोज लगाऊं तो क्या होगा?

रोजाना चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के क्या नुकसान हैं?

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा रूखी, लाल व जलन वाली हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source