मुल्तानी मिट्टी से पिंपल्स कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे मिलेगा कील-मुंहासों से छुटकारा

Multani Mitti For Pimples: चेहरे के मुंहासे हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : February 7, 2025 4:46 PM IST

How To Use Multani Mitti For Pimples: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आए। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव के कारण अक्सर चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासे न केवल चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि त्वचा को भी खराब कर सकते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो चेहरे पर होने वाले मुंहासों को दूर करने लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मुल्तानी मिट्टी भी शामिल है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को हटाने में मदद करती है। इससे चेहरे पर जमा गंदगी साफ होती है और मुहांसे की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है और निखार भी बढ़ता है। तो आइए, जानते मुल्तानी मिट्टी से पिंपल कैसे हटाएं (Multani Mitti Se Pimple Kaise Hataye)?

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 1-2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मुंहासे दूर हो जाएंगे। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ मुंहासों से छुटकारा मिलेगा, बल्कि त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवरा

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा मिलाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार गुमुल्तानी मिट्टी और एलोवरा का मिश्रण लगाने से चेहरे पर मौजूद कील-मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, चेहरे पर निखार भी आएगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।