मुल्तानी मिट्टी से झाइयां कैसे हटाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे दूर होंगे दाग-धब्बे और कालापन

Multani Mitti For Pigmentation: चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : March 29, 2025 8:48 AM IST

How To Use Multani Mitti For Pigmentation: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी और बेदाग़ नजर आए। लेकिन अगर चेहरे पर झाइयां हो जाएं, तो यह सपना अधूरा ही रह जाता है। चेहरे पर झाइयां आपकी सुंदरता को कम कर देती हैं। इसकी वजह से त्वचा पर धब्बे दिखने लगते हैं और स्किन का रंग भी डार्क हो जाता है। ऐसे में, कई लोग जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, इन जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मुल्तानी मिट्टी भी शामिल है। जी हां, मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को हटाने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करती है और उसे चमकदार बनाती है। तो आइए, जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से झाइयां कैसे हटाएं (Multani Mitti Se Jhaiya Kaise Hataye)?

मुल्तानी मिट्टी और बेसन

चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच बेसन और 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार मुल्तानी मिट्टी और बेसन का पेस्ट लगाने से त्वचा की झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

मुल्तानी मिट्टी और शहद

झाइयां हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो झाइयों को हल्का करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चम्मच मुल्तानी मिट्टी। इसमें 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाइयां गायब हो जाएंगी।

मुल्तानी मिट्टी और दही

अगर आप झाइयों की समस्या से परेशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा पर निखार भी आएगा।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source