Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?

Face Par Multani Mitti Kaise Use Kare: आज हम आपको इस लेख में मुल्तानी मिट्टी की मदद से चेहरे की सारी गंदगी हटाने का बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं। यह कैसे काम करेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।

चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी कैसे इस्तेमाल करें?

Written by Vidya Sharma |Published : February 19, 2026 3:04 PM IST

Face Par Multani Mitti Kaise Use Kare: हर व्यक्ति की स्किन टाइप अलग-अलग होती है। ऐसे में किसी भी नए स्किन-केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। गलत प्रोडक्ट आपके फेस पर एक्जिमा, रोसेसिया, गंभीर एक्ने जैसी समस्याएं पैदा करते हैं। ऐसे में आप नेचुरल रेमेडीज, खासकर मुल्तानी मिट्टी की मदद ले सकते हैं। यह आपके चेहरे से धूल-मिट्टी सहित सभी गंदगी को साफ कर, एक्ने-पिंपल्स की समस्या को भी ठीक करने में मदद करती है।

बता दें कि पुराने समय से सौंदर्य उत्पाद की तरह इस्तेमाल होने वाली मुल्तानी मिट्टी एक नेचुरल मिनरल रिच क्ले है। त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करना इसका गुण है। क्योंकि हर किसी की स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के तरीके भी बदल जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए मुल्तानी मिट्टी को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

पहले जानें मुल्तानी मिट्टी कैसे काम करती है? (How does Multani Mitti work On Face?)

मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद क्ले पार्टिकल्स हमारे फेस से अतिरिक्त सीबम को सोखते हैं। वहीं इससे बने पैक को सूखने के बाद हटाते समय यह डेड स्किन सेल्स को निकालने का काम करते हैं। साथ ही इसमें नेचुरल ठंडक होती है, जो इंफ्लामेशन और गर्मी से होने वाले पिंपल्स को ठीक करने का काम करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी पैक को लंबे समय तक छोड़ने से यह स्किन की नेचुरल नमी को खत्म कर सकता है।

Also Read

More News

मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है? (Right Way To Use Multani Mitti)

हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने का तरीका भी अलग है। जैसे- 

नॉर्मल या ऑयली स्किन वाले (Normal To Oily Skin)

1–2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या सादा पानी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। फेस वॉश करने के बाद लाइट मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। साथ ही अगर आपकी ऑयली स्किन है तो हफ्ते में 1-2 बार ही इस्तेमाल करें।

ड्राई स्किन के लिए (Multani Mitti For Dry Skin)

आप मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध या फिर एलोवेरा जेल मिलाकर 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर फेस वॉश कर लें। हफ्ते में 1 बार से ज्यादा न लगाएं लगाएं वरना स्किन अधिक रूखी हो जाएगी।

एक्ने-प्रोन स्किन के लिए (Multani Mitti For Acne Prone Skin)

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स अधिक होते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और 1–2 बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाकर अपने फेस पर लगाएं। यह एक्ने प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद करता है। वहीं अगर स्किन सेंसिटिव है तो 10-15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें।

त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से जुड़ी सावधानियां (Precautions for applying Multani Mitti on the skin)

  1. पैच टेस्ट करें- कलाई या कान के पीछे 24 घंटे पहले लगाएं।
  2. अत्यधिक उपयोग से बचें- ज्यादा उपयोग से स्किन ड्राई, लाल या इरिटेट हो सकती है।
  3. एक्टिव एक्ने/डर्मेटाइटिस में सावधानी- डॉक्टर की सलाह के बिना प्रयोग न करें।
  4. अगर खुजली, जलन, रैश या ज्यादा ड्राइनेस हो तो तुरंत उपयोग बंद करें।

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में फायदेमंदहोती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप हर स्किन प्रोबल्म का इलाज इससे करें। अगर कोई गंभीर समस्या हो या लंब समय से आप एक ही परेशानी का सामना कर रहे हों तो डॉक्टर के पास जाना बेहतर होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • मुल्तानी मिट्टी चेहरे से ऑयल एब्जॉर्ब करती है और एक्ने-पिंपल्स को कम करती है।
  • ड्राई स्किन वाले हफ्ते में एक बार एलोवेरा जेल के साथ मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।
  • कोई भी रेमेडी आजमाने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल न भूलें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।