Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर जिद्दी दाग हटाने के लिए दूध में मिलाकर लगाएं ये चीजें, सप्ताहभर में स्किन की सारी समस्याओं में मिलेगा छुटकारा

Milk for Dark Spot :  स्किन से जिद्दी दाग को हटाने के लिए आप दूध का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

चेहरे पर जिद्दी दाग हटाने के लिए दूध में मिलाकर लगाएं ये चीजें, सप्ताहभर में स्किन की सारी समस्याओं में मिलेगा छुटकारा

Written by Kishori Mishra |Updated : May 30, 2023 12:21 PM IST

Milk For Dark Spot : आज के समय में लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं। इसका कारण धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खानपान में लापरवाही, शरीर में विटामिन्स की कमी इत्यादि शामिल है। स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें स्किन पर दाग-धब्बे की परेशानी शामिल है। दाग-धब्बे होने पर चेहरा काफी खराब नजर आता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं अपनी स्किन से दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कई मेकअप का सहारा लेती हैं। इससे स्किन को नुकसान होने का खतरा रहता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे से दाग-धब्बों की समस्या कम हो, तो आप रोजाना अपने चेहरे पर दूध का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, दूध में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है, जिससे स्किन के डेड सेल्स रिमूव होते हैं। इससे स्किन दाग-धब्बों की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। चेहरे पर दूध का प्रयोग आप कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर दूध का कैसे करें प्रयोग?

चेहरे पर लगाएं दूध और चंदन

सामग्री

  • चंदन का पाउडर - 1 छोटा चम्‍मच 
  • दूध - 1 छोटा चम्‍मच
  • मिल्क पाउडर - 1 छोटा चम्‍मच मिल्‍क पाउडर

विधि

  • इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें चंदन, दूध और मिल्क पाउडर मिक्स करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर, धीरे-धीरे स्क्रब करें।
  • करीब 10 से 15 मिनट तक इसे लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा क्लीन कर लें।
  • दूध में ब्लीचिंग गुण होता है, जिससे स्किन की रंगत में निखार आता है। साथ ही इससे दाग-धब्बे दूर होंगे।

स्किन के लिए फायदेमंद है दूध और चावल का आटा

आवश्यक सामग्री

  • दूध - 1 बड़ा चम्‍मच
  • चावल का आटा - 1 छोटा चम्‍मच 
  • विटामिन ई कैप्सूल - 1 

विधि

Also Read

More News

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप दूध और चावल का आटा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें चावल का आटा, दूध और विटामिन ई कैप्सूल ऑयल डालकर मिक्स कर लें। 

इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे से स्क्रब करें। अब इसे करीब 20 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपना चेहरा क्लीन कर लें। इससे आपकी स्किन में कसाव आएगा। साथ ही स्किन से दाग-धब्बों की समस्या भी कम होगी।

दूध और पपीते के पल्प से हटाएं दाग-धब्बे

सामग्री

  • दूध - 1 छोटा चम्‍मच
  • पपीते का पल्प - 1 बड़ा चम्‍मच

विधि

पपीते और दूध से तैयार मास्क आपके फेस के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच पपीता का पल्प लें, फिर इसे अच्छे से मैश करें। इसके बाद इसमें दूध डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपनी स्किन को क्लीन करें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन के लिए दूध काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगऱ आपकी स्किन की परेशानी काफी बढ़ रही है या फिर आपको दूध से एलर्जी की शिकायत है, तो इसका प्रयोग चेहरे पर न करें।