किचन में मौजूद यह चीज दिलाएगी काली कोहनी और घुटनों से छुटकारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Skin Care Tips:  अगर आपकी कोहनियों और घुटनों पर कालापन जमा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 8, 2023 3:29 PM IST

Malai For Dark Elbows And Knees:  कोहनी और घुटनों का कालापन कैसे दूर करें? यह सवाल अधिकतर लोगों के मन में कभी न कभी जरूर आता है। दरअसल, हम सभी अपने चेहरे की त्वचा का तो खास ख्याल रखते हैं। लेकिन कोहनी और घुटनों को नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि हम में से ज्यादातर लोगों की कोहनी और घुटनों पर कालापन जमा रहता है। इसकी वजह से लोगों को अकसर असहज महसूस होता है। खासतौर पर, महिलाएं कट स्लीव्स या शॉर्ट ड्रेसेज पहनने से हिचकिचाती हैं। ऐसे में, अक्सर लोग कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ एक आसान घरेलू उपाय से ही त्वचा के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, यह घरेलू उपाय है मलाई। कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप किचन में मौजूद मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। मलाई न सिर्फ त्वचा की डार्कनेस को कम करती है, बल्कि त्वचा को मॉइश्चराइज भी करती है। मलाई त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करती है। तो चलिए, जानते हैं कोहनी और घुटनों का कालापन हटाने के लिए मलाई का उपयोग किन-किन तरीकों से किया जा सकता है।

मलाई और हल्दी

कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप मलाई और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए हल्दी का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता रहा है। हल्दी त्वचा की टैनिंग को हटाने में भी प्रभावी होती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच मलाई लें। इसमें एक चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 20 मिनट बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।

मलाई और ओटमील

घुटनों और कोहनियों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप मलाई और ओटमील का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ओटमील त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन को रिमूव करता है। वहीं, मलाई त्वचा को मॉइश्चराइज करने और रंगत सुधारने में मदद करती है। इसके लिए आप एक बाउल में 3-4 चम्मच मलाई लें। इसमें 2 चम्मच ओटमील और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने कोहनी और घुटनों पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से वॉश कर लें।

मलाई और आलू का रस

त्वचा के लिए आलू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी और डेड स्किन को हटाकर उसे चमकदार बनाता है। घुटनों और कोहनियों का कालापन कम करने के लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच मलाई लें। इसमें 2 चम्मच आलू का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने घुटनों और कोहनियों पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद इसे पानी से वॉश कर लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source