
Also Read
Home Remedies For White Hair: उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, जेनेटिक कारण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए ज्यादातर लोग हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अपने सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि मेहंदी बालों को काला बनाने के बजाय लाल करने लगती है। अगर आप मेहंदी में कुछ चीजों को मिक्स करके अपने बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों को काला करने में काफी मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं (What To Mix in Mehndi for White Hair)?
सफेद बालों को काला करने के लिए आप मेहंदी में आंवला पाउडर मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए बाउल में 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें पानी मिलाएं और चिकना पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और करीब 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सफ़ेद बाल काले नजर आने लगेंगे। साथ ही, बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए मेहंदी और चाय पत्ती का कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक बर्तन में 3-4 चम्मच मेहंदी लें। इसमें 2 चम्मच काली चाय पत्ती डालें। अब इसमें पानी मिलाएं और चिकना पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डाल दें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 1-2 घंटे बाद बालों को धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी के साथ चाय पत्ती मिलाकर लगाने से बाल काले नजर आने लगेंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।