Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं ग्लिसरीन, मिलेगी मुलायम और निखरी त्वचा

Glycerin For Skin: स्किन के लिए ग्लिसरीन काफी फायदेमंद होती है। अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?

चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं ग्लिसरीन, मिलेगी मुलायम और निखरी त्वचा

Written by priya mishra |Updated : September 1, 2023 2:49 PM IST

Glycerin For Skin:  खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन गलत खानपान, धूल-मिट्टी, धूप और खराब जीवनशैली के कारण त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती है। इसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है और त्वचा बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, कई लोग चेहरे के खोए हुए निखार को वापस लाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ ही स्किन के लिए हानिकारक भी हो स्काक्ते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बूस्ट करने में मददगार है। यह त्वचा के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में भी प्रभावी है। चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सेंसिटिव स्किन पर भी लगाया जा सकता है। तो आइए, जानते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन कैसे लगाएं (How to apply glycerin for glowing skin) –

ग्लिसरीन और गुलाब जल

निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए आप ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिक्स कर लें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और चेहरा फ्रेश नजर आएगा।  इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा।

ग्लिसरीन और नींबू

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन लें। इसमें 2-3 बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे कॉटन बाल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। इससे त्वचा की खुजली और ड्राइनेस से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा नैचुरली ग्लोइंग भी बनेगी।

Also Read

More News

ग्लिसरीन और शहद

शहद और ग्लिसरीन, दोनों त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ग्लिसरीन में शहद मिलाकर लगाने से आप पिंपल्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

ग्लिसरीन और मुल्तानी मिट्टी

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप ग्लिसरीन को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल और कुछ बूंदें ग्लिसरीन की डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। यह चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करेगा। इससे त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें।