Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Glycerin For Skin: सर्दियां आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में सर्द हवाओं के कारण त्वचामें नमी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। कई बार त्वचा में रूखेपन के कारण स्किन फटने लगती है और खुजली व जलन भी होती है। इसलिए सर्दियों में स्किन को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, लोशन और क्रीम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इसे भी स्किन की ड्राइनेस खत्म नहीं होती है। वहीं, लंबे तक हैवी मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में, आप चाहें तो सर्दियों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन की ड्राइनेस को दूर करने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा चिपचिपी भी नहीं होगी। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल?
ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने में प्रभावी होता है। यह त्वचा की साफ करता है और दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। चेहरे को क्लींजर से धोने के बाद बाद इसे अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन मुलायम और निखरी हुई नजर आएगी।
सर्दियों में आप ग्लिसरीन को नींबू के साथ मिलकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। वहीं, ग्लिसरीन स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए आप कटोरी में 1-2 चम्मच ग्लिसरीन लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक कॉटन पैड की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपको ड्राई और डल स्किन से छुटकारा मिलेगा।
सर्दियों में स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप ग्लिसरीन को शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन और शहद बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
सर्दियों में निखरी त्वचा पाने के लिए आप ग्लिसरीन को एलोवेरा के साथ मिलकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टैंट ग्लो नजर आएगा।
सर्दियों में त्वचा पर निखार लाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।