Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अदरक का नाम सुनते ही लोगों को बस खाना, चाय और सर्दी जुकाम की याद आती है। लेकिन आपको जान कर हैरानी हो सकती है बालों के लिए अदरक के फायदे (ginger benefits for hair) कई हैं। जी हां, अदरक में जिंजरोल होता है जो कि एंटीइंफ्लेमेटरी कंपाउंड है तो, वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स होता है। ये तमाम चीजें बालों के लिए कई प्रकार से काम करती हैं। ये जहां स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है वहीं ये डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी बालों के लिए अदरक के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं कैसे।
अदरक में सिलिकॉन नाम एक तत्व होता है जो कि बालों के लिए एक कार्बनिक यौगिक जैसा काम करते हैं। ये तमाम तत्व बालों को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और इनकी ग्रोथ को बढ़ाते हैं। इसके अलावा ये एक ऐसा तत्व है जो बालों के लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है और मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को बेअसर करता है। इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है।
बालों को झड़ने से रोकने में अदरक का मैग्नीशियम बहुत ही कारगर तरीके से काम करता है। अदरक का मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो कि बाल झड़ने की समस्या को कम करता है। मैग्नीशियम आपके शरीर को प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो बालों के विकास में मदद करता है। साथ ही ये कैल्शियम की गति और बिल्डअप को नियंत्रित करता है और बालों के रोम को बढ़ावा देता है। इसके नए बालों को उगने में मदद मिलती है।
रूसी हर किसी को परेशान करती है और अदरक में मिलने वाला जिंक तत्व इसे कम कर सकता है। जिंक बालों के ऊतकों के विकास और मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह रोम के आसपास की तेल ग्रंथियों को ठीक से काम करने में भी मदद करता है। साथ ही ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने में मदद कर सकता है जो कि डैंड्रफ की समस्या में कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा बालों का झड़ना जिंक की कमी का एक सामान्य लक्षण है, जो अदरक दूर कर सकता है।
ड्राई हेयर के लिएअदरक का जिंजरोल बहुत कारगर तरीके का काम करता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और स्कैल्प व ऑयल ग्लैंड्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे बालों में नमी बनी रहती है और ड्राई हेयर की समस्या दूर होती है।
तो, बालों की तमाम समस्याओं के लिए (how to use ginger for hair growth) आप अदरक को पीस कर बालों में लगा सकते हैं, अदरक का पानी (drinking ginger water for hair growth) पी सकते हैं, अदरक से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं और बालों में अदरक का तेल लगा सकते हैं। तो, अगर आपने आज तक बालों के लिए अदरक का उपयोग नहीं किया है तो एक बार जरूर करके देखें।