
Also Read
Fitkari For Face In Hindi: क्या आपने कभी गौर किया है कि लड़के भले ही अपने चेहरे पर कुछ न लगाएं, लेकिन फिर भी उनकी त्वचा चमकदार और दाग रहित दिखती है! इसका कारण और कुछ नहीं बल्कि फिटकरी का वो एक टुकड़ा है, जो नाई हेयर कटिंग और बियर्ड बनाने के बाद लड़कों के चेहरे पर घिसता है। फिटकरी एक ऐसा पत्थर है, जो हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, और अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में सुबह उठकर चेहरे पर फिटकरी लगाने का बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं, जिसमें 2 और चीजों का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं चेहरे पर फिटकरी लगाने का सही तरीका क्या है। (Chehre Par Fitkari Lagane Ka Sahi Tarika Kya Hai)
फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जिसके कारण अगर हमारे चेहरे पर कोई कट का निशान, एक्ने स्कार या फिर पिंपल हो जाए तो ये उसे ठीक करने में मदद करता है। इसी के साथ फिटकरी में स्किन टाइटनिंग प्रॉपर्टी भी पाई जाती है जो हमारे चेहरे पर लटकती झुर्रियों को टाइट कर स्किन को फ्लोलेस बनाने में मदद करती है। आइए बिना देर किए हम चेहरे पर फिटकरी लगाने का नुस्खाजानते हैं। (Chehre Par Fitkari Lagane Ka Nuskha)
वैसे तो फिटकरी का अकेले किया गया इस्तेमाल भी हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे 2 और चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए तो फायदे और भी बढ़ जाते हैं। ये दो चीजें हैं-
जब हम गुलाब जल में फिटकरी पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो उसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। एक ओर जहां फिटकरी हमारे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने और स्कार्स को हल्का करने में मदद करती है। वहीं गुलाब जल त्वचा में नमी को बरकरार रखता है और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है।
वैसे तो हमने इस नुस्खे में फिटकरी, कच्चा दूध और गुलाब जल एक साथ मिक्स किया है, लेकिन आप चाहें तो सिर्फ फिटकरी और कच्चे दूध का इस्तेमालकर सकते हैं। ये दोनों मिलकर आपकी स्किन को ब्राइट करने, डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाकर ग्लो देने में मदद करेंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
जी हां, फिटकरी में ब्लिचिंग गुण होते हैं जिसका रोज इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ड्राई और रेडनेस पैदा हो सकती है।
नहीं, चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे साफ होते हैं, न कि त्वचा काली होती है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में फिटकरी का इस्तेमाल करेंगे तो ये आपकी स्किन को ड्राई और खुरदरा बना देगी। साथ ही लालिमा और छोटे-छोटे दाने भी हो सकते हैं।