
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 14, 2023 3:28 PM IST
Curry Leaves To Make Hair Black : समय से पहले सफेद होते बाल कई बार हमारे स्ट्रेस का कारण होते हैं। कई लोग अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। हालांकि, कुछ लोग इन उपायों से बचकर रहना भी पसंद करते हैं। दरअसल, इस तरह के प्रोडक्ट्स से भले ही आपके बाल कुछ समय तक काले दिखे, लेकिन असल में इससे बालों की चमक कम होने लगती है। साथ ही बाल काफी ज्यादा सफेद भी होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में नैचुरल उपायों से बालों का काला करने का सबसे बेहतर उपाय है। दरअसल, नैचुरल उपायों से बाल भले ही देरी से काले हों, लेकिन इन उपायों से आपके बालों की नुकसान नहीं पहुंचता है।
बालों का काला करने के नैचुरल उपायों में आप करी पत्ता का सहारा ले सकते हैं। करी पत्ते में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, निकोटिनिट एसिड होता है, जिससे आपके बालों को गहराई से पोषण मिलता है। स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करके बालों को काला करने में मदद करता है। साथ ही इससे आपके बालों की कई परेशानियों को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों को सफेद करने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें (How To Use curry Leaves To Make Hair Black) करी पत्ता?
बालों को काला करने के लिए आप करी पत्ते का प्रयोग शैंपू में मिक्स करके कर सकते हैं। इसके लिए 10 से 15 करी पत्ता लें। अब इसे अच्छे से पीस लें। इसके बाद इससे रस निकालकर या फिर बिना फाइबर निकाले, इसे शैंपू में मिक्स कर लें। इसके बाद इस शैंपू को अपने बालों पर लगाएं। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से बालों का कालाकरने में मदद मिल सकती है।
करी पत्ते से बना ऑयल भी आपके बालों को काला करने में मददगार होता है। घर पर इस ऑयल को बनाने के लिए 1 कड़ाही में सरसों, नारियल या फिर बादाम का तेल लें, इसमें 10 से 15 करी पत्ता, 1 चम्मच मेथी के बीज मिक्स करें। इसके बाद इस तेल को रंग बदलने तक गर्म करें। अब इस तेल को ठंडा होने के बाद अपने बालों में लगाएं और करीब 2 से 3 घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल काले और घने होंगे।
सफेद बालों को काला करने के लिए करी पत्ते को आंवला में मिक्स करके लगा सकते हैं। आंवला में विटामिन सी होता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए करी पत्ते के रस में आंवला का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में माइल्स शैंपू से अपने बाल धो लें। इससे आपके बालों को काला करने में काफी मददकर मदद मिल सकती है।
करी पत्ता का मिश्रण बालों में लगाने से न सिर्फ आपके बाल काले हो सकते हैं, बल्कि इससे कई फायदे हो सकते हैं, जैस-
बालों का काला करने में करी पत्ता फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।