डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन 4 तरीकों से करें दही का इस्तेमाल, हेयर फॉल भी होगा कंट्रोल

Curd For Dandruff : डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 16, 2023 11:55 AM IST

Curd For Dandruff : डैंड्रफ यानी बालों में रूसी होना एक आम समस्या है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, बालों की ठीक ढंग से सफाई ना करने या संक्रमण के कारण रूसी की समस्या हो सकती है। डैंड्रफ की वजह से बालों की खूबसूरती तो प्रभावित होती ही है। साथ ही, सिर में तेज खुजली और जलन भी होती है। बालों में रूसी होने के कारण बाल कमजोर होकर  झड़ने लगते हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू, ऑयल और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में विटामिन्स, प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। इसके अलावा, दही में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर सकते हैं। बालों में दही लगाने से स्कैल्प पर मौजूद गंदगी साफ होती है और डैंड्रफ की समस्या जड़ से दूर हो सकती है। साथ ही, बालों की ग्रोथ के लिए भी दही फायदेमंद माना जाता है। तो आइए, इस लेख में जानते हैं कि डैंड्रफ हटाने के लिए बालों में दही कैसे लगाएं (How To Use Curd To Remove Dandruff In Hindi) -

दही और नींबू

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप दही और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे रूसी की समस्या दूर होगी। साथ ही, बालों की चमक भी बढ़ेगी।

दही और एलोवेरा

अगर आपके बालों में डैंड्रफ है, तो आप दही को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ हटाने के साथ-साथ बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 2-3 चम्मच दही लें। इसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने स्कैल्प पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल काफी मुलायम और चमकदार नजर आएंगे।

दही और अंडा

बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए आप दही में अंडा मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप कटोरी में एक अंडा फेंट लें। इसमें एक कप दही मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। 30-40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों का टूटना कम होगा, डैंड्रफ जड़ से दूर होगा और बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी।

दही और मेथी दाना

दही और मेथी दाना का मिश्रण बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना (Methi Seeds) को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें आधा कप दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। 40-45 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपने कोई हेयर ट्रीटमेंट करवाया है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source