
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 14, 2023 8:01 AM IST
Benefits of Using Curd on Face : दही स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। इसके अलावा दही आपकी स्किन के लिए भी बेस्ट साबित हो सकता है। इससे स्किन की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही आपकी स्किन को भरपूर पोषण प्राप्त होता है। नियमित रूप से दही का फेसपैक स्किन पर लगाने से स्किन की चमक और सॉफ्टमेस बढ़ती है। साथ ही यह आपकी स्किन की चिकनाहट को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन की रंगत को भी बढ़ावा दे सकता है। साथ ही दाग-धब्बों को कम कर सकता है। स्किन पर ग्लो पाने के लिए आप दही का कई तरह से चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर कैसे लगाएं दही?
स्किन पर ग्लो पाने के लिए आप चेहरे पर दही का कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट तरीके-
सामान्य से लेकर रूखी त्वचा के लिए दही और शहद का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को हाइड्रेट करके स्किन को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मददगार हो सकता है। चेहरे पर दही और शहद का इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अच्छे से फेंटकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से स्किन को क्लीन करें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
स्किन पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को कम करने के लिए बेसन और दही से तैयार फेसपैक स्किन पर लगाएं। बेसन और दही का फेस पैक स्किन के लिए शानदार एक्सफोलिएंट हो सकता है, जो चेहरे से गंदगी, अतिरिक्त तेल को साफ करके स्किन की रंगत में सुधार ला सकता है।
इस फेसपैक का स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 1-1 चम्मच दही और बेसन को कटोरी में लेकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ समय के लिए सूखने दें। यह पैक सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे स्किन की रंगत बेहतर हो सकती है।
दही और हल्दी का फेसपैक हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्किन को साफ कर सकते हैं। वहीं, दही से आपकी स्किन चमकदार हो सकती है। इस फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच दही और थोड़ी सी हल्दी पाउडर लेकर इसे मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस फेस पैक को लगाने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा क्लीन करें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
यह फेस पैक सामान्य से ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है। नींबू में स्किन ब्राइटनिंग एजेंट होता है, जो ढीली स्किन में कसाव ला सकता है। स्किन पर चमक लाने के लिए दही और नींबू का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इसके लिए कटोरी में 1 चम्मच करीब दही लें, इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट के लिए फेसपैक को सूखने दें और नॉर्मल पानी से चेहरा क्लीन कर लें। इससे स्किन पर निखार आएगा।
यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी स्किन संवेदनशील होती है। ओट्स में स्किन को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएंट करने का गुण होता है। इससे आपकी स्किन को डैमेज होने से रोकने में मदद मिलती है। इसमें फेनोलिक अल्कलॉइड होते हैं, जो स्किन के लिए काफी अच्छे एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। दही और ओट्स का मिश्रण स्किन से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की परेशानी को दूर कर सकता है।
इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच दही मिक्स करें। अब इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन गहराई से क्लीन होगी।
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप दही का चेहरे पर कई तरह से प्रयोग कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको दही से एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।